फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Disclosure of the park created on the cutting power.

पार्क की बिजली काटने पर मचा हड़कंप

Thu, 15 Jan 2015 12:28 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 15 Jan 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
Disclosure of the park created on the cutting power.
पावर कारपोरेशन अफसरों द्वारा पार्कों की सप्लाई कटवाने से बुधवार को हड़कंप मच गया। बिजली कनेक्शन न लेने पर अड़ा नगर निगम बुधवार को बैकफुट पर आ गया।
विज्ञापन


अपर नगर आयुक्त ने एसई को फोनकर एक सप्ताह में कनेक्शन करा लेने की जानकारी ली। जीडीए वीसी केनिर्देश पर पार्कों की लाइट सप्लाई काटने पर एक सप्ताह की रोक लगा दी गई है।


पार्कों की लाइट्स कटने से लोगों को हुई परेशानी के मद्देनजर बुधवार को जीडीए वीसी ने दोनों विभागों के अफसरों की बैठक बुलाई।

बैठक में पावर कारपोरेशन अफसरों के बिना मीटर सप्लाई देने से इंकार करने पर निगम ने कनेक्शन लेने का फैसला कर लिया।

अपर नगर आयुक्त एसकेसिन्हा ने एसई एसबी यादव को फोन कर कनेक्शन लेने पर सहमति जताई और उनसे कनेक्शन लेने का तरीका मालूम किया।

जीडीए वीसी संतोष यादव ने लोगों की परेशानी को देखते हुए फिलहाल पार्कों की लाइट जलने देने को कहा है। उन्होंने कारपोरेशन अफसरों से कहा कि पार्कों में अंधेरा न करें, सप्लाई काटने पर फिलहाल एक सप्ताह के लिए रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed