फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Disclosure after she was pregnant, raped by neighbor.

गर्भवती होने के बाद खुलासा, पड़ोसी करता रहा रेप

Thu, 04 Jun 2015 07:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Jun 2015 07:42 PM IST
विज्ञापन
Disclosure after she was pregnant, raped by neighbor.

रणहौला इलाके में 12 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला 20 वर्षीय युवक जान से मारने की धमकी देकर उससे पिछले साल अगस्त से दुष्कर्म कर रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार को बच्ची के गर्भवती होने के खुलासे के बाद परिजनों को इसकी जानकारी मिली। परिजनों की शिकायत पर रणहौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक मनीष (20) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता अपने परिवार के साथ विकास नगर में रहती है। मंगलवार को उसकी तबियत खराब हो गई। परिवार वाले उसका इलाज करवाने के लिए संजय गांधी अस्पताल ले गए। जहां पता चला कि बच्ची गर्भवती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में ऐसे खुली पोल

Disclosure after she was pregnant, raped by neighbor.

परिजनों ने बच्ची से इस बाबत पूछताछ की। बच्ची ने परिजनों को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला मनीष उसे जान से मारने की धमकी देकर पिछले साल अगस्त से दुष्कर्म कर रहा है।

पहले तो उसने शादी करने का झांसा दिया और फिर बाद में पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। इस बात का खुलासा होने पर परिवार वाले बच्ची को लेकर रणहौला थाना पहुंचे।

परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी युवक को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed