{"_id":"6a50e835892b1496a906b036","slug":"disciplinary-action-will-be-taken-for-leaving-the-station-without-permission-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-94076-2026-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: बिना अनुमति स्टेशन छोड़ने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: बिना अनुमति स्टेशन छोड़ने पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
विज्ञापन
- निगमायुक्त ने जारी किए आदेश, अधिकारियों, कर्मचारियों और इंजीनियरों को पूर्व अनुमति लेना अनिवार्य
- प्रशासनिक कार्यप्रणाली को सुचारू और जवाबदेह बनाने के लिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बारिश से उत्पन्न समस्याओं के कारण नगर निगम का कोई भी अधिकारी, कर्मचारी अथवा इंजीनियर सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ सकेगा। इस संदर्भ में नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया ने आदेश जारी किया है। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
आदेश में कहा गया है कि अगर कोई अधिकारी, कर्मचारी और इंजीनियर बिना पूर्व सूचना दिए अथवा सक्षम प्राधिकारी से अनुमति प्राप्त किए बिना स्टेशन छोड़ते हैं तो इससे नगर निगम की सुचारु कार्यप्रणाली प्रभावित हो सकती है। इसे गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त ने निर्देश जारी किए हैं कि कोई भी अधिकारी, कर्मचारी या इंजीनियर पूर्व अनुमति के बिना स्टेशन नहीं छोड़ेगा।
मानसून के दौरान शहर में जलनिकासी, सफाई व्यवस्था, सीवर प्रबंधन, सड़क रखरखाव तथा अन्य नागरिक सेवाओं से जुड़े कार्यों की लगातार निगरानी आवश्यक होती है। बारिश के दौरान किसी भी स्थान पर उत्पन्न होने वाली समस्या के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों और फील्ड टीमों की तत्काल उपलब्धता महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
नगर निगम गुरुग्राम द्वारा मानसून प्रबंधन के लिए फील्ड टीमों और मशीनरी की तैनाती के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। ऐसे में अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों की उपलब्धता से फील्ड टीमों के साथ बेहतर समन्वय और त्वरित निर्णय सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।
वर्जन
- नगर निगम का प्राथमिक उद्देश्य नागरिकों को बेहतर, त्वरित और प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा। बिना पूर्व अनुमति स्टेशन छोड़ने की प्रवृत्ति को गंभीरता से लिया जाएगा और निर्देशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। - प्रदीप दहिया, आयुक्त नगर निगम, गुरुग्राम।