बंदर ने गला दबाकर मासूम विकलांग को मार डाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरटा गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बंदर ने गला दबाकर एक विकलांग मासूम की जान ले ली। हादसे के वक्त मासूम पलंग पर लेटा था और उसके तीन भाई वहीं खेल रहे थे। पिता, दादा और दादी नौकरी पर और मां मायके गई थी।
बंदर को कमरे में आता देख तीनों भाई शोर मचाते हुए भाग गए, मगर विकलांग मोहन नहीं भाग सका। बंदर ने पलंग पर चढ़कर दोनों हाथों से उसका गला दबा दिया। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना निवासी बबलू का परिवार 15 साल से मोरटा में रह रहा हैं।
परिवार में पिता ओमपाल, मां बालेश, पत्नी शशि और चार बच्चे गोलू (8), श्रीकांत (6), जुड़वा मोहन एवं सोहन (4) हैं। इनमें मोहन बचपन से ही विकलांग है। बबलू और ओमपाल ईंट भट्टे पर काम करते हैं, जबकि बालेश एक स्कूल में चपरासी है। बबलू ने बताया कि पत्नी छह दिन से दिल्ली स्थित मायके में है।
बच्चे कमरे में खेल रहे थे
सुबह करीब साढे़ 11 बजे चारों बच्चे कमरे में खेल रहे थे। इसी दौरान एक बंदर वहां आ गया। सोहन और अन्य बच्चों ने बंदर को पत्थर मारकर भगा दिया। इसके बाद बच्चे खेल में लग गए। दोपहर 12 बजे बंदर फिर लौटकर आया और सीधा कमरे में जा घुसा।
इस पर तीनों बच्चे शोर मचाते हुए भाग गए, जबकि दोनों पैरों से अपाहिज मोहन पलंग पर पड़े-पडे़ चीखता रहा। इसी दौरान बंदर ने पलंग पर चढ़कर मासूम का गला दबा दिया।
बंदर के जाने के बाद तीनों भाइयों ने मोहन को मरा देख शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की।