फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Director of Delhi Jal Board takes a dip in Yamuna after BJP MP s challenge

Yamuna Pollution: जल बोर्ड निदेशक ने BJP सांसद की चुनौती का दिया जवाब, छठ पूजा से पहले यमुना में लगाई डुबकी

Sun, 30 Oct 2022 02:03 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 30 Oct 2022 02:03 PM IST
सार

स्नान के बाद अधिकारी ने कहा कि यमुना स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यहां डुबकी लगा सकते हैं। वहीं उन्होंने मामले को लेकर भाजपा सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Director of Delhi Jal Board takes a dip in Yamuna after BJP MP s challenge
घाट पर स्नान करते अधिकारी - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की फटकार और चुनौती के बाद दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के उसी अधिकारी संजय शर्मा ने रविवार को छठ पूजा से पहले यमुना में स्नान किया। बताया जा रहा है कि अधिकारी ने कालिंदी कुंज के घाट पर ठीक उसी स्थान पर स्नान किया, जहां ये वाकया घटा था। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि बेझिझक होकर आइए और यहां डुबकी लगाएं।

विज्ञापन


दरअसल, यमुना नदी की सतह पर तैरते झाग को खत्म करने के लिए दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) के अधिकारियों द्वारा नदी के पानी की सतह पर केमिकल के छिड़काव किया जा रहा है। शुक्रवार को जब प्रवेश वर्मा को यह बात पता चली तो वह अपने कुछ कार्यकर्ताओं के साथ एक घाट पर पहुंचे थे। सांसद पर आरोप है कि उन्होंने अधिकारियों को धमकाते हुए तू-तड़ाक की भाषा में बात की और काम रोकने को कहा था। साथ ही उन्होंने यमुना नें नहाने की चुनौती दी थी।

विज्ञापन

वीडियो में प्रवेश वर्मा अधिकारी से कहते दिख रहे हैं, ''ये केमिकल मैं तेरे सिर पर डाल दूं। बेशर्म घटिया आदमी यहां आकर बकवास कर रहा है तू, इस केमिकल में डुबकी लगाकर दिखा’। उधर, प्रवेश वर्मा ने बाद में सफाई दी कि आज यमुना के पास छठ घाट का दौरा करने पर हमें वहां जहरीले केमिकल के कंटेनर मिले। इस केमिकल को नदी में डाला जाएगा। वहां मौजूद अधिकारी से पूछा कि लोगों को नुकसान के लिए कौन जिम्मेदार होगा।

इसी के जवाब में रविवार को डीजेबी में उपचार गुणवत्ता नियंत्रण के निदेशक संजय शर्मा ने यमुना नदी में स्नान किया। उन्होंने कहा कि पानी का बीओडी लेवल 12-13 है। टीएसएस 20 के नीचे है, फास्फेट 0.1 और डिसोल्वड ऑक्सीजन 7.0 से ज़्यादा है। यमुना स्वच्छ है और लोग बेझिझक होकर यहां डुबकी लगा सकते हैं। वहीं उन्होंने मामले को लेकर भाजपा सांसद के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed