फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   director couple who embezzled crores were arrested from Pune

Delhi: आवासीय परियोजना के नाम पर लगाया करोड़ों का चूना, निदेशक दंपती को पुणे से किया गया गिरफ्तार

Wed, 09 Aug 2023 09:25 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 09 Aug 2023 09:25 AM IST
सार

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साल 2011 में इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के वेद सिंह धनखड़ ने जयपुरिया बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ 5.6 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
director couple who embezzled crores were arrested from Pune
arrest symbol - फोटो : amar ujala

विस्तार

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने वित्तीय संस्थानों से करोड़ों रुपये का गबन करने के आरोप में जयपुरिया बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक दंपती को पुणे से गिरफ्तार किया है। इनपर आरोप है कि वर्ष 2007 में दंपति ने एक आवासीय परियोजना शुरू की। आरोपियों ने एक ही फ्लैट को कई खरीदारों को आवंटित किया और बाद में उसी फ्लैट को अलग-अलग वित्तीय संस्थानों के पास कई बार गिरवी रखकर करोड़ों रुपये का गबन किया।

विज्ञापन


इनके खिलाफ आर्थिक अपराध शाखा के अलावा बाराखंभा और बदरपुर थाने में भी फर्जीवाड़े का एक मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि साल 2011 में इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड के वेद सिंह धनखड़ ने जयपुरिया बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों के खिलाफ 5.6 करोड़ रुपये का गबन करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि निदेशकों ने साल 2007 में गाजियाबाद के एनएच 24 पर जयपुरिया अपार्टमेंट क्रॉसिंग रिपब्लिक नाम से परियोजना शुरू की। आरोपी निदेशकों के आश्वासन पर शिकायतकर्ता ने परियोजना में खरीदारों को 24 ऋण स्वीकृत किए। बाद में पता चला कि आरोपी ने एक ही फ्लैट अलग-अलग खरीदारों और वित्तीय संस्थानों को आवंटित किया था और शिकायतकर्ता से 5.6 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। जांच के दौरान पुलिस ने शिकायतकर्ता और खरीदारों से पूछताछ की। पता चला कि आरोपी निदेशक अशोक गोयल ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड से 5.6 करोड़ रुपये लोन लिए। अदालत ने अशोक गोयल को इस मामले में भगोड़ा करार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शाखा की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर दबिश दी। बाद में तकनीकी जांच में पता चला कि अशोक गोयल और उसकी पत्नी वंदना गोयल पुणे महाराष्ट्र में छिपे हैं। पुलिस की टीम ने वहां दबिश देकर दंपती को गिरफ्तार कर लिया।


जांच के बाद पुलिस ने बताया कि अशोक गोयल हापुड़ के एसएसवी कॉलेज से स्नातक है। 1987 में उसने वेल्डिंग रॉड्स का व्यापार शुरू किया और साल 2005 में आरोपी ने जयपुरिया बिल्डकॉन प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक कंपनी बनाई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed