{"_id":"6a48fce71dbe897998051ea7","slug":"directives-issued-for-stricter-regulation-of-spa-centers-and-formulation-of-an-e-cart-policy-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-144028-2026-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: स्पा सेंटरों पर सख्ती और ई-कार्ट नीति बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: स्पा सेंटरों पर सख्ती और ई-कार्ट नीति बनाने के निर्देश
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के महापौर प्रवेश वाही ने जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर में चल रहे स्पा सेंटरों, होटलों और मोटलों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। महापौर ने कहा कि ऐसे मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वाही ने अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में हर हफ्ते बैठक करने और निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए, ताकि जनस्वास्थ्य से जुड़े मुद्दों पर तेजी से कार्रवाई हो सके। उन्होंने बल्क कचरा उत्पादकों जैसे रेस्टोरेंट, होटल और बैंक्वेट हॉल को स्वच्छता नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए स्वच्छता निरीक्षकों के साथ मिलकर संयुक्त अभियान चलाने को भी कहा। इसके अलावा ई-कार्ट के लिए जल्द नई नीति तैयार करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे शहर में बेहतर कचरा प्रबंधन और सेवाएं सुनिश्चित की जा सकेगी।