{"_id":"3a403982e53536ba487d39a6466838f1","slug":"direct-complaint-to-police-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सीधा क्राइम ब्रांच को बताएं वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सीधा क्राइम ब्रांच को बताएं वारदात
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 18 Apr 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात होने पर अधिकतर लोग असमंजस में होते हैं कि वह किस पुलिस अधिकारी को सूचना दें, ताकि जल्द कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने सीधा लोगों से जुड़ने की योजना बनाई है। डीसीपी देवेंद्र यादव ने कहा कि अपराध होने पर लोगों को चाहिए कि वह सबसे पहले पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 100 पर कॉल करें।
इसके साथ ही वह क्राइम ब्रांच टीम के इंचार्ज को कॉल कर सूचना दे सकते हैं। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंचेगी या फिर अपने स्तर पर बदमाशों का पता लगाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन
डीसीपी ने लोगों से अपील की कि प्लंबर, कपड़े प्रेस करने और कोरियर ब्वॉय वालों से सावधान रहें।
किसी भी अपराधी व वारदात की सीधी सूचना लोग उन्हें मोबाइल नंबर 9582200106 पर व एसीपी (क्राइम) राजेश कुमार फौगाट को इस नंबर 9582200111 पर दे सकते हैं।
इन नंबरों पर करें शिकायत
अपराध..................................मोबाइल नंबर..............अधिकारी
लूट, हत्या व डकैत..........................,9582200137..................राजेंद्र शर्मा
झपटमारी, गाड़ी से सामान चोरी...........9582200178..................अजय कुमार
वाहन चोरी.....................................9582200172..................नरेंद्र चौहान