फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   diplomat hand over Nepali women's to his guest

नेपाली महिलाओं को मेहमानों के हवाले कर देता था राजनयिक

Thu, 10 Sep 2015 07:54 PM IST
Updated Thu, 10 Sep 2015 07:54 PM IST
विज्ञापन
diplomat hand over Nepali women's to his guest

सऊदी अरब के राजनयिक द्वारा नेपाली महिलाओं से दुष्कर्म के जिस मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है, उसमें पीड़ितों का जख्म बहुत गहरा है। बताया गया है कि राजनयिक और उसके जानने वाले इन महिलाओं के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर जाते थे।

विज्ञापन


पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकी के पन्नों को पढ़ने से ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। नेपाल की रहने वाली महिला ने अपने बयान में कहा है कि राजनयिक उसे एक अलग कमरे में ले जाकर उससे मसाज कराता था।
विज्ञापन


इस दौरान वह उसके साथ दुष्कर्म करता था। इतना ही नहीं वह उसके साथ अप्राकृतिक यौनाचार करता था। जब पीड़ित महिला इसकी शिकायत उसकी पत्नी से करती थी तो वह मुंह बंद रखने की चेतावनी देती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मेहमानों के हवाले की जाती थी नेपाली महिलाएं

diplomat hand over Nepali women's to his guest

दस दिन पहले तो उसने नेपाली महिला के गाल पर चाकू की नोक भी चुभो दी थी, जिससे खून भी निकला था। पीड़ित महिलाओं के मुताबिक आरोपी उन्हें अपने मेहमानों के हवाले कर देता था।


मसाज के दौरान उन्हें निर्वस्त्र कर दिया जाता था। कुछ दिन पहले एक और युवती काम के लिए आरोपी पास आई थी, लेकिन नेपाली महिलाओं के साथ हो रही हैवानियत देखकर भाग निकली।

बाद में उसने एक एनजीओ को सारी घटना बता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed