फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   digvijay singh and amrita rai's photos will be removed from social sites

सोशल साइट्स से गायब होंगी दिग्गी-अमृता की तस्वीरें

Sun, 04 May 2014 01:50 PM IST
Updated Sun, 04 May 2014 01:50 PM IST
विज्ञापन
digvijay singh and amrita rai's photos will be removed from social sites

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह और टीवी एंकर अमृता राय की लव स्टोरी में अब एक और नया मोड़ सामने आया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोशल नेटवर्किंग साइट्स को कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह व टीवी एंकर अमृता राय से संबंधित फोटोग्राफ्स को साइट से हटाने कि निर्देश दिए हैं।

अमृता राय की ओर से ईमेल हैक होने और उनके फोटो को सोशल साइट पर सार्वजनिक करने को लेकर क्राइम ब्रांच में एक शिकायत दी गई थी।

ये सारी चीजें जांच रही पुलिस

digvijay singh and amrita rai's photos will be removed from social sites

इस शिकायत पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बृहस्पतिवार रात आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था।
 
क्राइम ब्रांच के संयुक्त आयुक्त रविंद्र यादव ने बताया कि जांच अभी प्रारंभिक दौर में है, ऐसे में इस मामले पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
 
ईमेल हैक करने की शिकायत की जांच में क्राइम ब्रांच के तकनीकी टीम लगी है। जांच के दौरान पुलिस अमृता के उस कम्प्यूटर के हार्ड डिस्क की भी जांच करेगी, जिसका वह इस्तेमाल करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्जी फेसबुक और ट्वि‌टर अकाउंट भी

digvijay singh and amrita rai's photos will be removed from social sites

पुलिस अमृता के उस शिकायत की भी जांच कर रही है, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके नाम से फर्जी फेसबुक और ट्विटर अकाउंट बनाए गए हैं और इसका इस्तेमाल उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के साथ संबंध होने के खुलासे के बाद टीवी एंकर ने बृहस्पतिवार को क्राइम ब्रांच को एक शिकायत दी थी।

पुलिस ने अमृता की इस शिकायत पर आईटी एक्ट 66 और 509 के तहत मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed