फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Digital Launch: Delhi gets 18 Namo Oxygen Parks

Digital Launch: दिल्ली को मिले 18 नमो ऑक्सीजन पार्क, 185 एकड़ क्षेत्र हरित जोन के रूप में किया जाएगा विकसित

Sat, 06 Jun 2026 02:10 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 06 Jun 2026 02:10 AM IST
सार

इन पार्कों के माध्यम से राजधानी में 185.42 एकड़ क्षेत्र को हरित जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने भविष्य में पूरे शहर में ऐसे 100 ऑक्सीजन पार्क विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन
Digital Launch: Delhi gets 18 Namo Oxygen Parks
सीएम रेखा गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को दिल्ली में 18 नमो ऑक्सीजन पार्कों का डिजिटल लोकार्पण किया गया। इन पार्कों के माध्यम से राजधानी में 185.42 एकड़ क्षेत्र को हरित जोन के रूप में विकसित किया जाएगा। दिल्ली सरकार ने भविष्य में पूरे शहर में ऐसे 100 ऑक्सीजन पार्क विकसित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

विज्ञापन


मैदानगढ़ी में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव, केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पौधरोपण कर अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर दिल्ली के पर्यावरण एवं वन मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, छतरपुर के विधायक करतार सिंह तंवर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि नमो ऑक्सीजन पार्कों को सामान्य पार्कों से अलग स्वरूप दिया जा रहा है। इनमें पीपल, बरगद, जामुन और आम जैसी देशी एवं पर्यावरणीय दृष्टि से उपयोगी प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये वृक्ष अधिक ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के साथ पक्षियों और अन्य जीवों के लिए भी अनुकूल प्राकृतिक आवास तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार राजधानी में 100 ऑक्सीजन पार्क विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान दिल्ली के पर्यावरणीय विकास से जुड़े तीन महत्वपूर्ण वैज्ञानिक एवं नीतिगत दस्तावेजों का विमोचन किया गया। साथ ही दिल्ली बर्ड एटलस में योगदान देने वाले पर्यावरणविदों, पक्षी विशेषज्ञों और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया गया। अतिथियों ने धूल-मुक्त दिल्ली अभियान पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

मानसून के दौरान 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य : सीएम
मुख्यमंत्री ने बताया कि इस वर्ष मानसून के दौरान 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पौधों के संरक्षण के लिए जियो-टैगिंग और नियमित निगरानी की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पार्क के लिए स्थानीय स्तर पर देखरेख के लिए समितियां गठित की जाएंगी, जिनमें नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित होगी।


पर्यावरण संरक्षण से आम लोग जुड़ें : भूपेंद्र यादव
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बना है। उन्होंने नागरिकों से पौधरोपण के साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेने की अपील की। वहीं पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि करीब 11 हजार एकड़ भूमि को वन क्षेत्र के रूप में अधिसूचित किया गया है, जिससे हरित क्षेत्रों को अतिक्रमण से सुरक्षा मिल सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed