जमीन में है खारा पानी तो खोद लीजिए तालाब, हर साल कमाइए 14 लाख रुपए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपके पास अच्छी खासी जमीन है और आपकी जमीन में खारा पानी है तो इस जमीन से भी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं। आप उस पर झींगे का व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिससे आप सालाना 14 लाख रुपये तक की कमाई हो सकती है। ट्रेड फेयर में हरियाणा पवेलियन में इस व्यापार के बारे में पूरी जानकारी दी जा रही है।
हरियाणा सरकार की ओर से यहां तैनात मोहम्मद तैयब का कहना है कि इस व्यवसाय को शुरू करने के लिए ढाई एकड़ जमीन की जरूरत होती है। इसके लिए रोहतक के लाहली गांव में 10 दिन के लिए झींगा पालन का प्रशिक्षण दिया जाता है।
ढाई एकड़ जमीन में एक तालाब बनाया जाता है। खोदे गए तालाब की मिट्टी और पानी की जांच होती है, जिसमें यह देखा जाता है कि झींगे इसमें रह सकते हैं या नहीं। जांच के बाद इसमें झींगे डाल दिए जाते हैं। ढाई एकड़ के तालाब में एक साथ तीन लाख झींगे डाले जा सकते हैं।
झींगे डालने के बाद रोजाना उनके खान-पान का ध्यान रखना है और लगभग चार महीने बाद उसे बाजार में ले जाया जा सकता है। यह प्रक्रिया साल में केवल दो बार ही होती है और इससे सालाना 12 से 14 लाख रुपये तक कमाया जा सकता है।
फिलहाल यह व्यापार कुछ युवाओं ने हरियाणा के झज्जर, हिसार, रोहतक, गुरुग्राम और मेवात में शुरू किया है और उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। मोहम्मद तैयब का कहना है कि यह व्यापार हर उस क्षेत्र में शुरू किया जा सकता है, जहां खारा पानी है।