फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   different moods of delhi assembly elections

दिल्ली विधानसभा चुनावः अजब-गजब हाल, इस बार हलवाइयों पर दांव

Fri, 24 Jan 2020 04:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2020 04:18 AM IST
विज्ञापन
different moods of delhi assembly elections
demo pic - फोटो : twitter

दिल्ली विधानसभा में मिठाई वालों की भी धूम है। आप सोच रहे होगे कि मिठाई की खरीद-बिक्री की धूम है, लेकिन ऐसा नहीं है। मिठाई वाले खुद ही सियासी जंग में उतर गए है। 

विज्ञापन


मुख्य राजनीतिक पार्टियों ने इस बार कई ब्रांडेड मिठाई वालों को ही इस बार टिकट देकर चुनाव लड़ा रहे है। इस तरह सियासी मैदान में भी हीरा, सिंगला, वंशीवाला व पंडित जी स्वीट्स की चल रही जंग।
विज्ञापन


दिल्ली का यह चुनाव कई मायनों में बड़ा ही अजब है। अब आप प्रत्याशियों और उनके व्यवसाय को ही ले लीजिए। इस बार दिल्ली के चुनाव में चार से ज्यादा हलवाईयों को चुनावी मैदान में पार्टियों ने टिकट देकर चुनावी रण में उतारा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मजे की बात यह है  कि दिल्ली के राजनैतिक इतिहास में अब तक एक साथ इस व्यवसाय के लोगों को कभी भी इतने टिकट नहीं दिए गए। हालांकि राजनैतिक पार्टियों का कहना है कि यह महज इत्तेफाक है कि इतने हलवाईयों को टिकट दिया गया है।

दिल्ली चुनाव में ब्रांडेड मिठाई वाले की बात करें तो पूर्वी दिल्ली में मशहूर हीरा स्वीट्स के मालिक विपिन शर्मा रोहतास नगर विधानसभा से कांग्रेस की तरफ से चुनावी रण में है। 

हालांकि मिठाई वाले शर्मा प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रामबाबू शर्मा के पुत्र है। लिहाजा इनका राजनीतिक पृष्ठभूमि भी है। इसी तरह पश्चिमी दिल्ली के रोहिणी विधानसभा से बंशीवाला आम आदमी पार्टी से चुनाव लड़ रहे है। 


ये भाजपा के दिग्गज विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता को टक्कर दे रहे है। भाजपा ने भी एक मिठाईवाले को मैदान में उतारा है। विश्वासनगर विधानसभा से विधायक ओपी शर्मा दूसरी बार ताल ठोंक रहे है तो इनके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने दीपक सिंगला को मैदान में उतारा है। इस तरह से दो मिठाई वाले को आम आदमी पार्टी ने तो कांग्रेस व भाजपा ने एक-एक को बनाया है उम्मीदवार।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed