{"_id":"965a91720e9631873f45146961a453a5","slug":"diesel-was-rs-61-63-pratilitr-in-ghazibad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद में 61.63 रुपये प्रतिलीटर हुआ डीजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद में 61.63 रुपये प्रतिलीटर हुआ डीजल
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Tue, 13 May 2014 03:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को तेल कंपनियों ने डीजल के दामों में 1.09 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी। बढ़े हुए रेट सोमवार रात से लागू हो गए। बढ़ोत्तरी के बाद गाजियाबाद में डीजल का रेट 61.63 रुपये प्रति लीटर हो गया।
विज्ञापन
पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के पदाधिकारी ब्रजमोहन सिंघल ने बताया कि बढ़ोतरी से पूर्व डीजल की कीमत 60.35 रुपये प्रतिलीटर थी। महानगर गुड्स ट्रांसपोर्ट वेलफेयर एसोसिएशन के महासचिव विपिन सिंघल ने कहा कि अनाज, दूध, सब्जी, फल आदि आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई डीजल वाहनों से ही होती है। आने वाले दिनों में महंगाई का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
किराना व्यापारी देवेंद्र हितकारी ने कहा कि माल भाड़े में वृद्धि से महंगाई की आग और भड़केगी। आम जनता के लिए दिनोंदिन घर का बजट बनाना मुश्किल होता जा रहा है।
विज्ञापन