फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Diesel scam: FIR against sacked drivers

डीजल घोटाला : बर्खास्त ड्राइवरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज 

Mon, 26 Dec 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Mon, 26 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Diesel scam: FIR against sacked drivers
डीजल गाड़ियों की खरीद पर है रोक - फोटो : Getty

नगर निगम में हुए डीजल घोटाले की जांच में दोषी पाए जाने पर बर्खास्त किए गए ठेके पर रखे गए चार ड्राइवरों के खिलाफ सोमवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसमें अब निगम के अन्य अधिकारी भी जांच के दायरे में आएंगे।

विज्ञापन


वहीं, शिकायतकर्ता रवींद्र चावला का कहना है कि निगम अधिकारियों ने ठेके पर रखे कर्मचारियों को मोहरा बनाकर असली गुनाहगारों को बचाने का काम किया है। 24 मई 2015 को अमर उजाला ने नगर निगम के वाहनों से डीजल चोरी कर बेचने के एक मामले का भंडाफोड़ किया था।
विज्ञापन


निगम कर्मचारियों द्वारा डीजल चोरी का यह धंधा वर्षों से जारी था। निगम कर्मचारी निगम को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाते रहे और अधिकारियों ने आंख बंद कर रखी थीं। आरटीआई एक्टिविस्ट रविंद्र चावला ने सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की जांच कराने की मांग की। जांच के बाद निगम अधिकारियों ने ठेके पर लगे चार ड्राइवरों संतोष कुमार, राजकुमार, अखिलेश और संदीप कुमार को दोषी पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार दिन पहले निगमायुक्त सोनल गोयल ने उक्त कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चारों को सेवा से बर्खास्त कर दिया। वाहन सेल के एक्सईएन राम प्रकाश ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए कोतवाली पुलिस को शिकायत दी थी। सोमवार को चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed