चलती मालगाड़ी के टैंकर से गिरता रहा डीजल, हड़कंप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा से अमौसी (लखनऊ) डीजल-पेट्रोल ले जा रही मालगाड़ी का टैंकर लीकेज होने से शनिवार रात रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया।
टैंकर से तेल इतनी तेजी से निकल रहा था कि मामूली सी चिंगारी बड़े हादसे की वजह बन सकती थी। मालगाड़ी के गाजियाबाद पहुंचने पर लीकेज का पता चला तो अफसर दौड़े और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लीकेज ठीक करा सके।
इसके बाद मालगाड़ी को आगे रवाना किया गया। वाकया शनिवार रात करीब 8 बजे का है। डीजल-पेट्रोल से भरे टैंकर लेकर मालगाड़ी अमौसी की ओर जा रही थी।
इनमें से एक टैंकर की वाल्व पहले से ही लीकेज थी। रेलवे स्टाफ की लापरवाही से लीकेज गाड़ी को ही आगे बढ़ा दिया गया।
बड़ा हादसा होने से बचा
गाजियाबाद पहुंचते-पहुंचते डीजल तेजी से रिसने लगा। गाजियाबाद में गाड़ी के ड्राइवर और गार्ड बदले जाने थे। गाजियाबाद में गाड़ी रुकी तो लोगों की निगाह तेजी से रिसते डीजल पर गई।
उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद यार्ड और कोच एंड वैगन डिपार्टमेंट के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लीकेज वाल्व को रिपेयर कराया।
गनीमत रही कि रिसते डीजल के आसपास किसी ने चिंगारी नहीं जलाई। मामूली से चिंगारी जलती तो डीजल आग पकड़ सकता था। इसके चलते बड़ा हादसा हो सकता था। रेलवे अधिकारियों ने वाल्व को रिपेयर कराकर ट्रेन को अमौसी के लिए रवाना कराया।