फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Did not elope with anyone's girl, says Kejriwal over quitting

किसी लड़की को लेकर नहीं भागा हूं: केजरीवाल

Mon, 07 Apr 2014 02:47 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 07 Apr 2014 02:47 PM IST
विज्ञापन
Did not elope with anyone's girl, says Kejriwal over quitting

अपने 49 दिन के कार्यकाल के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से दिए अपने इस्तीफे को जायज ठहराते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैं अपने अंतिम सांस तक भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए आया हूं।

विज्ञापन


इसके बाद केजरीवाल ने विरोधियों द्वारा 'भगोड़ा' कहे जाने पर कहा कि मैं किसी लड़की के साथ नहीं भाग गया हूं। उन्होंने कहा कि नेता लोग रहे हैं कि मैं दिल्ली छोड़कर भाग गया हूं लेकिन मैं यहीं हूं। मैं किसी की लड़की के साथ नहीं भागा हूं। मैं यहां अपनी आखिरी सांस तक भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए हूं।
विज्ञापन


वह चांदनी चौक में अपने पार्टी के प्रत्याशी आशुतोष के वोट मांगने गए थे। अपनी 49 दिन की सरकार की उपलब्धियों पर बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि आजाद हिंदुस्तान में अब तक किसी सरकार ने इतने कम समय में इतना काम कभी नहीं किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी-राहुल के पास धनबल, मेरे साथ भगवान हैं

Did not elope with anyone's girl, says Kejriwal over quitting

45 साल के केजरीवाल ने कहा कि मैं अब तक पाकिस्तान भी नहीं गया हूं लेकिन मेरे विरोधी मुझे पाकिस्तान का हितैषी करार दे रहे हैं। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी ने अरविंद केजरीवाल के बारे में कहा कि वह पाकिस्तान के लिए काम करते हैं और उनको एके-49 तक की संज्ञा दे दी थी।

उन्होंने पौराणिक ग्रंथ महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि जब युद्ध से पहले दुर्योधन भगवान कृष्ण से मिलने गए, तो उसने उनकी सेना मांगी, जबकि अर्जुन ने भगवान का ही साथ मांगा था। आज मोदी और राहुल के पास धनबल है, लेकिन हमारे पास भगवान है।

अंबानी के खिलाफ बोलने की हिम्मत किसी में नहीं

Did not elope with anyone's girl, says Kejriwal over quitting

इससे पहले केजरीवाल गाजियाबाद में अपनी प्रत्याशी शाजिया इल्मी के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। केजरीवाल ने वहां सॉलिसिटर जनरल मोहन पारासरन और केंद्र सरकार पर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि सॉलिसिटर जनरल का कहना है कि गैस कीमतों को लेकर किया गया एफआईआर 'अवैध' है।

केजरीवाल ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी तो सभी लोगों को डर लगने लगा। किसी में हिम्मत नहीं थी कि कोई मुकेश अंबानी के‌ खिलाफ कुछ बोल सके लेकिन हमारी सरकार ने उनके खिलाफ केस रजिस्टर्ड करवाया, जिसे अब केंद्र सरकार अवैध बता रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed