फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Diamond ring looted from a woman by showing her a snake

दो साधु... दोनों लुटेरे: सांप दिखाकर महिला से लूट ली डायमंड रिंग, पीड़िता ने बताई आपबीती; CCTV ने खोली करतूत

Wed, 12 Feb 2025 06:44 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 12 Feb 2025 06:44 PM IST
सार

दिल्ली में लूट की अनोखी वारदात सामने आई है। जहां दो बदमाशों ने साधु के कपड़े पहनकर महिला से अंगूठी लूट ली। ये अंगूठी डायमंड की थी। फिलहाल, पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Diamond ring looted from a woman by showing her a snake
दिल्ली में महिला ने लूटपाट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण पश्चिम जिले के वसंत कुंज(साउथ) थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने भगवा वस्त्र (साधु की वेशभूषा) धारण किया और सांप दिखाकर महिला से डायमंड की अंगूठी लूट ली। जिला पुलिस ने इस गिरोह का पर्दाफश कर दो अरोपी अनिल पुत्र राजू नाथ और आशीष नाथ पुत्र रवि नाथ को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दोनों की उम्र 22 वर्ष है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक लूटी हुई हीरे की अंगूठी और अपराध के समय आरोपियों द्वारा पहने गए कपड़े बरामद कर लिए हैं। दक्षिण पश्चिम जिले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि वसंत कुंज (दक्षिण) थाना पुलिस को 10 जनवरी को एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई।
विज्ञापन


विष्णु गार्डन, दिल्ली निवासी पीड़ित शिखा ने बताया कि साधू वाले भगवा रंग के कपड़े पहने हुए दो लड़कों ने सांप दिखाकर हीरे की अंगूठी आदि लूट ली। पुलिस टीम ने घटनास्थल के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। इसके बाद सपेरा बस्ती, लाल मंदिर के पास, रंगपुरी पहाड़ी निवासी अनिल पुत्र राजू नाथ और आशीष नाथ को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed