फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dial 100 thirty six PCR cleared

100 डायल की 36 पीसीआर को हरी झंडी

Fri, 16 Dec 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 16 Dec 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Dial 100 thirty six PCR cleared

सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर ने कहा कि यूपी में जितनी भी सरकारें रही हैं, उन सभी में विकास के मामले में सपा का नाम सबसे ऊपर है। गौतमबुद्धनगर को  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अन्य नेताओं से अधिक अहमियत दी है। यह बात उन्होंने सेक्टर-14ए स्थित पुलिस ऑफिस पर 100 डायल की 36 पीसीआर को हरी झंडी दिखाते हुए कही। उन्होंने कहा कि नोएडा को 4357 करोड़ की 22 सौगातें दी गई हैं। यह यूपी में अभी तक की सबसे बड़ी योजनाएं हैं। 

विज्ञापन


नोएडा प्रत्याशी अशोक चौहान ने एसएसपी को सुझाव दिया कि जितनी भी पीसीआर मिली हैं, उनको जानने के लिए इन्हें शहर में घुसाया जाए। लोगों को बताएं कि वे किस तरह से इनका प्रयोग कर सकतेे हैं।  आईजी अजय आनंद ने कहा कि अभी तक यूपी पुलिस की खबर अखबारों में अक्सर देरी से आने के लिए बनती थी। मगर अब ऐसा नहीं होगा। अब20 मिनट में पुलिस पीड़ित के पास पहुंच जाएगी। बृहस्पतिवार रात से कंट्रोल रूम काम करना शुरू कर देगा। हो सकता है दो से तीन दिन पूरी तरह व्यवस्था सुचारु न हो , मगर इसके बाद पूरी तरह से 100 डायल व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त हो जाएगी।
विज्ञापन


इस मौके पर एसएसपी धर्मेंद्र सिंह, एसपी सिटी दिनेश यादव, एसपी क्राइम विश्वजीत श्रीवास्तव, ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह और एसपी देहात सुजाता सिंह सहित जेवर विधानसभा प्रत्याशी बेवन नागर, पूर्व प्रत्याशी सुनील चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष प्रताप चौहान, ब्रजपाल राठी, सूबे यादव आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed