फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dhoni give petition and said misused of his name

धोनी ने दी याचिका बोले नाम का हो रहा गलत इस्तेमाल

Tue, 21 Apr 2015 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 21 Apr 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dhoni give petition and said misused of his name

क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की याचिका पर हाईकोर्ट ने मैक्स मोबीलिंक के सीएमडी को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। धोनी ने याचिका दायर कर कंपनी पर विज्ञापनों में उनके नाम के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। जबकि, अदालत ने इसकी मनाही की थी।

विज्ञापन

 
जस्टिस सुरेश कैथ की पीठ ने नोटिस जारी कर कंपनी के सीएमडी अजय आर. अग्रवाल से पूछा है कि क्यों न उस पर अदालत के अवमानना का मुकदमा चलाया जाए। धोनी ने याचिका दायर कर कोर्ट के आदेश की अवमानना के लिए अग्रवाल पर मुकदमा चलाने की मांग की है।
विज्ञापन


इस मामले में अगली सुनवाई 23 जुलाई को होगी।  गौरतलब है कि कोर्ट ने 22 जनवरी को आदेश जारी कर मैक्स को मोबाइल समेत अन्य उत्पादों की बिक्री के लिए धोनी के नाम का प्रयोग न करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


धोनी के अधिवक्ता गौरव मित्रा व रजनीश चोपड़ा से  उनके  नाम के अभी भी इस्तेमाल की जानकारी मिलने के बाद उक्त नोटिस जारी किया है। याचिका में धोनी के नाम का प्रयोग कर विज्ञापन प्रचार व इंटरनेट एवं फेसबुक पर ऐसे सभी प्रचारों को रोकने का निर्देश देने की भी मांग की  गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed