{"_id":"64a8346f54495741610f0ab3","slug":"dhirendra-shastris-miracle-was-seen-in-telling-people-s-problems-and-their-solutions-in-the-court-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: धीरेंद्र शास्त्री का दरबार में लोगों की समस्या व उनका समाधान बताने में दिखा चमत्कार, पर्ची लेकर आए भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: धीरेंद्र शास्त्री का दरबार में लोगों की समस्या व उनका समाधान बताने में दिखा चमत्कार, पर्ची लेकर आए भक्त
Fri, 07 Jul 2023 09:48 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 07 Jul 2023 09:48 PM IST
सार
दरबार के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने पंडाल में उपस्थित हजारों लोगों में से 10 लोगों को उनकी समस्या का समाधान बताने के लिए बुलाया। इन लोगों को बुलाने के लिए उन्होंने उनका नाम व कपड़ों का रंग बताया। उन्होंने यह भी बताया कि वह कहां पर बैठे हुए है।
विज्ञापन
पंडित धीरेंद्र शास्त्री (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री ने आईपी एक्सटेंशन में हनुमंत कथा के आयोजन के दौरान शुक्रवार को दिव्य दरबार में चमत्कार दिखाए। समस्या सुनने के लिए लोगों को बुलाने व उनकी समस्याओं का समाधान बताने का उनका ढंग किसी चमत्कार की तरह था। उन्होंने एक युवक से बात किए बिना उनकी सभी समस्या बताने के साथ-साथ उनकी मनोकामना पूरी होने के बारे में अवगत कराया। उनकी गतिविधि देखकर दरबार में आए हजारों लोग अचंभित हो गए।
विज्ञापन
दरबार के दौरान धीरेंद्र शास्त्री ने पंडाल में उपस्थित हजारों लोगों में से 10 लोगों को उनकी समस्या का समाधान बताने के लिए बुलाया। इन लोगों को बुलाने के लिए उन्होंने उनका नाम व कपड़ों का रंग बताया। उन्होंने यह भी बताया कि वह कहां पर बैठे हुए है। इसके अलावा उन्होंने लोगों ऐसे लोगों को भी बुलाया जो पंडाल के बजाए बाहर थे। उन्होंने उनका नाम बताने के साथ-साथ उनके कपड़ों के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने बारी-बारी से लोगों को मंच पर बुलाकर उनसे बात की।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री का अपनी समस्या से अवगत कराने के लिए कई लोग पर्ची लिखकर लाए थे, लेकिन उन्होंने उनसे बात करने से पहले ही अपनी पर्ची में उनकी समस्या लिखने के साथ-साथ उसका समाधान लिखकर उनको बताने के साथ-साथ दिखा भी दिया। वहीं कुछ लोग अपनी समस्या लिखकर नहीं लाए हुए थे। उनकी समस्या भी उन्होंने उनके बताने से पहले अपनी पर्ची पर लिख दी और उनको उनकी समस्या के समाधान के बारे में बताया।
विज्ञापन
दरबार में एक महिला ने समस्या का समाधान पूछने के बजाए अपने बेटे के भविष्य के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि उनका बेटा एलएलबी कर रहा है और उसका भविष्य क्या रहेगा, तभी धीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि उनका बेटा जज बनना चाहता है और वह अवश्य जज बनेगा। वहीं कई महिलाएं उनके सामने के बाद अपनी समस्या नहीं बता पाई। वह काफी भावुक हो गई और वह बोल नहीं पाई। उन्होंने इन महिलाओं को रोने से मना करते हुए उनसे उनकी समस्या के बारे में पूछा।
जागने के साथ-साथ वह अपने अधिकारों का समझ रहा है हिंदू: धीरेंद्र शास्त्री
धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि बागेश्वर धाम की शक्ति से एक दिन पूरी दुनिया भगवान राम से जुड़ जाएगी। आज पूरे देश में हनुमान की धूम है। इससे लग रहा है कि अब सनातनी हिंदू जाग रहा है और वह अपने अधिकारों का समझ रहा है अब जल्द ही घर-घर राम राज्य की स्थापना होगी। लिहाजा हिंदुओं को गुमराह करने वाले अपनी गठरी बांध ले, क्योंकि अब बागेश्वर बालाजी उनकी ठठरी बांधेंगे। अब भारत में हनुमान का नाम व गदा और श्रीराम चलेगा। दरबार में चमत्कार दिखाना तो एक बहाना है, असलियत में वह दिल्ली के लोगों को जगाने और हनुमान के बनाने आए है। लिहाजा वे गुमराह न हो, क्योंकि हमारे हनुमान किसी से कम नहीं और ऐसी कोई गली नहीं, जहां हनुमान की चली नही। इसके बावजूद भी लोग जागे नहीं तो भावी पीढ़ी इसका खामियाजा भुगतेगी।