{"_id":"58f606284f1c1b17744724b4","slug":"dhbvn-issued-notice-to-deposit-security-money-to-industrialist","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएचबीवीएन ने उद्यमियों को सिक्योरिटी राशि जमा कराने को जारी किया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएचबीवीएन ने उद्यमियों को सिक्योरिटी राशि जमा कराने को जारी किया नोटिस
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Tue, 18 Apr 2017 05:57 PM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने साइबर सिटी के उद्यमियों को सिक्योरिटी राशि जमा कराने का नोटिस भेजा है। नोटिस पाने के बाद उद्यमी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि उनके पास जो नोटिस आई है उसकी राशि काफी बड़ी है जिसे एक साथ नहीं चुकाया जा सकता है।
अगर बिजली निगम इसे किश्तों में लेने के की व्यवस्था कर दे तो उन्हें सहूलियत होगी। जल्द ही उद्यमी इस मुद्दे पर डीएचबीवीएन के अधिक्षण अभियंता नवीन वर्मा से मिलेंगे।
उद्यमियों का कहना है कि बिजली निगम के पास उन्हें सिक्योरिटी राशि जमा करानी होती है। मगर इस बार यह राशि एक साथ काफी ज्यादा आई है। बिजली निगम द्वारा सिक्योरिटी राशि इसलिए जमा कराई जाती है कि अगर वह भविष्य में किसी कारण से बिल नहीं चुका पाए तो निगम को किसी प्रकार की परेशानी होगी।
विज्ञापन
गुड़गांव चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महासचिव एसके आहूजा ने बताया कि उद्यमी तो सिक्योरिटी राशि जमा कराएंगे ही, मगर उन्हें इसे किश्तों में जमा कराने की छूट मिलनी चाहिए। इसके बारे में वह जल्द ही डीएचबीवीएन के अधिक्षण अभियंता से मिलेंगे।
कई उद्यमियों को 45 लाख रुपये से अधिक सिक्योरिटी राशि जमा कराने का नोटिस जारी किया गया है। जिससे उनके हाथ-पांव फूलने लगे हैं। इनका कहना है कि इतनी बड़ी रकम एकमुश्त चुकाना काफी मुश्किल हो जाएगा। इसलिए इसे छह या 12 माह की किश्तों में जमा कराने की सुविधा दी जाए।
अधिक्षण अभियंता नवीन वर्मा का कहना है कि उद्यमियों को यह नोटिस एचईआरसी के प्रावधानों के तहत भेजा गया है। इस प्रकार का नोटिस प्रदेश भर में दी जा रही है। डीएचबीवीएन के पटौदी एसडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि पटौदी क्षेत्र के 20 लोगों को इस प्रकार का नोटिस दिया गया है। नोटिस जारी होने के 30 दिन के अंदर यह राशि जमा करानी है।