फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dhaulakunan gangrape case.

तो इसलिए टल गया धौलाकुआं गैंगरेप फैसला

Sat, 11 Oct 2014 04:20 AM IST
Updated Sat, 11 Oct 2014 04:20 AM IST
विज्ञापन
Dhaulakunan gangrape case.

दिल्ली के धौलाकुआं सामूहिक दुष्कर्म मामले में अदालत का फैसला चार दिनों के लिए टल गया है। अब विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट 14 अक्तूबर को फैसला सुनाएगी।

विज्ञापन


द्वारका जिला अदालत के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र भट ने शुक्रवार को कहा कि लंबी छुट्टियों के कारण वह समय नहीं निकाल पाए जिससे ऑर्डर लिखाने का काम पूरा नहीं हो सका। मुकदमे के फैसले के लिए अगली तारीख दी जा रही है।
विज्ञापन


मामला 24 नवंबर 2010 को आरोपियों द्वारा बीपीओ कर्मी को धौलाकुआं थाना इलाके से मोतीबाग गुरुद्वारा के नजदीक से अगवा कर उससे सामूहिक दुष्कर्म का है।

केस का फैसला 22 सितंबर को आना था। बचाव पक्ष ने उस दिन आवेदन दायर कर अभियोजन पक्ष पर सबूतों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया था।

गैंगरेप के बाद सुनसान सड़क पर फेंक दिया

Dhaulakunan gangrape case.

अदालत ने 24 सितंबर को अभियोजन पक्ष की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुनाने के लिए 10 अक्टूबर की तारीख तय की थी।

अभियोजन पक्ष के अनुसार 23 नवंबर 2010 की रात पीड़िता अपने दोस्तों के साथ कार्यालय से काम पूरा कर घर लौट रही थी। उसी दौरान आरोपी शमशाद, उस्मान उर्फ काले, शाहिद उर्फ छोटा बिल्ली, इकबाल उर्फ बड़ा बिल्ली व कमरुद्दीन उर्फ मोबाइल ने उसका अपहरण कर लिया।

सभी आरोपी पीड़िता को मंगोलपुरी क्षेत्र में ले गए और गैंगरेप कर उसे सुनसान सड़क पर फेंक कर फरार हो गए। पुलिस के अनुसार पीड़िता के दोस्त एवं चश्मदीद गवाह ने अपहरण की इस घटना के तुंरत बाद पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को मेवात क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed