{"_id":"5aa6094d4f1c1b8f778b4ecf","slug":"dhaba-owner-killed-a-young-man-on-minor-issue-in-delhi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ढाबे पर मिर्च मांगी तो युवक का किया ऐसा हाल देखकर दंग हुई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबे पर मिर्च मांगी तो युवक का किया ऐसा हाल देखकर दंग हुई पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 12 Mar 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
मृतक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाना खाते वक्त एक युवक ने ढाबे पर हरी मिर्च मांग ली। इससे गुस्साए होटल मालिक और कर्मचारियों ने युवक का ऐसा हाल कर दिया। देखकर आपका खून खौल जाएगा।
राजधानी में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है, छोटी-छोटी बातों पर लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हैं। दिल्ली के प्रीत विहार में एक ऐसे ही मामले में मिर्च मांगने पर ढाबा मालिकों ने कर्मचारी के साथ मिलकर एक युवक को जमकर पीटा और पेट में करछी घुसा दी।
इलाज के दौरान मैक्स अस्पताल में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर ढाबा मालिक सचिन, गोविंदा और इनके कर्मचारी करण को गिरफ्तार कर लिया है।
पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पवन (33) परिवार के साथ वेस्ट विनोद में रहता था। उसकी आईसक्रीम की दुकान है। रविवार को छुट्टी होने के कारण पवन ने प्रीत विहार स्थित कमल ढाबे में सोयाचाप खाने की योजना बनाई।

फाइल फोटो
शाम के समय पवन अपने दोस्त दीपक के साथ प्रीत विहार कम्युनिटी सेंटर पहुंचा। वहां उसने खाना ऑर्डर कर खाना शुरू किया। पवन ने कर्मचारियों से मिर्च मांगी। किसी बात पर पवन की होटल मालिकों से तू-तू-मैं-मैं हो गई।
आरोप है कि होटल मालिक सचिन और गोविंदा व कर्मचारी करण ने पवन को बुरी तरह पीट दिया। दीपक ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन मारपीट के दौरान आरोपियों ने खाना बनाने वाली कर्छी पवन के पेट में घुसा दिया।
इससे पवन की अतड़ियां बाहर आ गईं। सूत्रों की मानें तो ढाबे मालिक इलाके के दबंग शख्स हैं, चिल्लाने पर कोई पवन की मदद को भी नहीं आया।