{"_id":"5b9d92de867a557ffa245f51","slug":"dgp-says-dial-112-will-soon-replace-dial-100-in-country","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देश में जल्द ही डायल-100 की जगह लेगा डायल-112: डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में जल्द ही डायल-100 की जगह लेगा डायल-112: डीजीपी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 16 Sep 2018 04:46 AM IST
विज्ञापन
DGP OP Singh
डायल-100 की जगह यूपी समेत पूरे भारत में जल्द ही डायल-112 नंबर ले लेगा। अमेरिका और अन्य हाइटेक देशों की तर्ज पर देश में एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। इसमें न केवल पुलिस से संबंधित इमरजेंसी सेवा शामिल होंगी, बल्कि फायर, मेडिकल, एंबुलेंस आदि समेत तमाम आपातकालीन सेवाएं सम्मिलित रहेंगी। यूपी पुलिस के मुखिया डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि इस पर काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह शनिवार को डायल-100 की 88 दोपहिया पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) को हरी झंडी दिखाने थाना विजयनगर क्षेत्र के तिगरी गोलचक्कर पर पहुंचे थे। नोएडा व गाजियाबाद के संयुक्त कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 45 पीआरवी गाजियाबाद को और 43 पीआरवी बाइक नोएडा के लिए रवाना की। उन्होंने कहा कि 2016 में जब पीआरवी की शुरुआत की गई तो उनका रिस्पांस टाइम 23 मिनट था। अब यह घटकर कुछ जिलों में 11 मिनट तक पहुंच गया है। उनकी कोशिश है कि अगले छह माह में रिस्पांस टाइम घटाकर 10 मिनट तक ले आए। उन्होंने कहा कि पीआरवी का नेटवर्क थानों से ज्यादा सशक्त हो गया है।
विज्ञापन
प्रतिदिन पूरे प्रदेश में कंट्रोल रूम पर 50 से 60 हजार कॉल पहुंच रही हैं। लोगों का विश्वास पुलिस पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि जिस तरह अमेरिका में राष्ट्र स्तर पर इमरजेंसी नंबर 911 है। उसी तरह देश में डायल-100 की तर्ज पर नेशनल इमरजेंसी इंटीग्रेटेड सिस्टम के लिए डायल-112 नंबर हो जाएगा। इसके लिए प्रदेश के गृह मंत्रालय स्तर में चल रहा है। इससे न केवल पुलिस जुड़ी होगी, बल्कि वीमेन हेल्पलाइन, फायर सर्विस, एंबुलेंस, मेडिकल इमरजेंसी समेत अन्य तमाम आपातकालीन सेवाएं जुड़ी होंगी। कार्यक्रम में एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार, आईजी रामकुमार, एसएसपी वैभव कृष्ण, गौतमबुद्धनगर एसएसपी अजय पाल शर्मा, एसपी सिटी श्लोक कुमार, एसपी कंट्रोल रूम मनीष मिश्र, सीओ एलआईयू अलका धर्मराज मौजूद रहे।
विज्ञापन
Trending Videos
एसएसपी की डायल एफआईआर सेवा को सराहा
मुजफ्फरनगर में पीएसी, तीन जिलों में बनेगी महिला बटालियन
डीजीपी ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए मुजफ्फरनगर में पीएसी बटालियन तैनात की जाएगी। इसके लिए वहां जमीन तलाशनी शुरू कर दी गई है। पीएसी बटालियन का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है। जमीन मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश के तीन जिलों में महिला बटालियन बनाई जाएगी। इसके लिए भी खाका तैयार कर लिया गया है। जल्द ही उच्चस्तर पर मीटिंग कर तीन जिले चिह्नित किए जाएंगे। हालांकि उन्होंने अभी किसी जिले का नाम नहीं उजागर किया, लेकिन माना जा रहा है कि एक महिला बटालियन गाजियाबाद या नोएडा को मिल सकती है।
डीजीपी ने एसएसपी वैभव कृष्ण की ओर से शुरू की गई डायल एफआईआर सेवा की फिर सराहना की। उन्होंने कहा कि इस दौरान पीआरवी पर ही लोगों की एफआईआर दर्ज हो रही है। ऐसी सेवा शुरू करने वाला गाजियाबाद प्रदेश ही नहीं, देश का पहला जिला है। जल्द ही इस सेवा की समीक्षा की जाएगी। सफल होने पर यह मॉड्यूल पूरे प्रदेश में शुरू किया जाएगा।
पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती
डीजीपी ने बताया कि इसी साल नवंबर तक प्रदेश को 42 हजार नए पुलिसकर्मी मिल जाएंगे। उनकी ट्रेनिंग शुरू हो जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल प्रदेश में 1.29 लाख पुलिसकर्मियों की कमी है। इसके सापेक्ष भर्ती की जा रही है। अगले साल फिर से 45 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की जाएगी। फिलहाल 28 हजार पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग चल रही है।

आतंकी के तार जुड़े यूपी, असम और जम्मू कश्मीर से
डीजीपी ने बताया कि हाल ही में पकड़े गए आतंकी कमर-उज-जमां उर्फ डॉ. हुरैरा उर्फ कमरुद्दीन से पूछताछ की जा रही है। उसका यूपी, असम और जम्मू-कश्मीर कनेक्शन सामने आया है। एक आतंकी असम से भी गिरफ्तार किया गया है। पता लगाया जा रहा है कि उसके और कौन से साथी हैं। उन्होंने बताया कि आतंकवादी के पास से ब्लैकबेरी फोन मिला है। तकनीकी टीम उसके जरिए भी नेटवर्क को खंगाल रही है। जल्द ही बड़ी जानकारी हासिल हो सकती है। उन्होंने बताया कि आतंकियों से पूछताछ करने में एनआईए की मदद ली जा रही है।
यूपी पुलिस जल्द लांच करेगी एप
डीजीपी ने बताया कि यूपी पुलिस जल्द ही एक मोबाइल एप लांच करेगी। इसमें जुलूस परमिशन, घरेलू सहायिकाओं के वेरिफिकेशन, अन्य परमिशन समेत कुल 22 सेवाएं ऑनलाइन हो जाएंगी। इनके लिए लोगों को पुलिस थानों या दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने होंगे।