{"_id":"5d6418368ebc3e015b6788f2","slug":"dg-anand-kumar-inspected-ghaziabad-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजी कारागार आनंद कुमार ने किया गाजियाबाद जेल का निरीक्षण, आर्ट गैलरी का किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजी कारागार आनंद कुमार ने किया गाजियाबाद जेल का निरीक्षण, आर्ट गैलरी का किया उद्घाटन
Mon, 26 Aug 2019 11:04 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 26 Aug 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
महानिरीक्षक कारागार आनंद कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस महानिदेशक (जेल) आनंद कुमार ने सोमवार को डासना जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। जेल अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा की अगुवाई में उन्हें सलामी दी गई। फीता काटकर आर्ट गैलरी का उद्घाटन करने के बाद डीजी जेल ने जेल का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याएं पूछीं और कर्मचारियों से भी बातचीत की।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेडियो डासना जेल के जॉकी से बात की और जेल में चल रही रेडियो की सराहना की। कई बंदियों द्वारा गाए गीत सुनकर उन्होंने कहा कि गीत-संगीत के इस माहौल से अवसाद जैसी बीमारियों से बचा जा सकता है। आनंद कुमार ने रेडियो पर बंदियों को संदेश भी दिया कि बंदियों को नियमानुसार सुविधाओं के साथ-साथ प्रशासन भी चुस्त-दुरुस्त रखा जाए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों को दिए जा रहे खाने, अस्पताल, इंडिया विजन फाउंडेशन केसहयोग से चलाए जा रहे प्रोग्राम व महिला वार्ड का निरीक्षण किया। इसके अलावा महिलाओं के साथ रह रहे उनकेबच्चों को बिस्किट-चॉकलेट वितरित की। जेल अधीक्षक द्वारा डीजी को बंदियों द्वारा कैनवास पर बनाई गई पेंटिंग भी भेंट की गई।
विज्ञापन
इस मौके पर वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. सुनील कुमार त्यागी, चिकित्साधिकारी डॉ. नितिन प्रियदर्शी, जेलर आनन्द कुमार शुक्ल, डिप्टी जेलर राजेन्द्र सिंह, शैलेश सिंह, अजय कुमार सिंह, सुरेश सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।