फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Devotthan is not good for marriage this year.

अबकी देवोत्थान पर नहीं हो सकेंगी शादियां

Tue, 28 Oct 2014 03:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 28 Oct 2014 03:39 AM IST
विज्ञापन
Devotthan is not good for marriage this year.

अबूझ साये में शुमार देवोत्थान पर इस वर्ष लोग शादियां नहीं कर सकेंगे। शुक्र तारा अस्त होने के कारण इस दिन तुलसी विवाह तो होगा मगर शादियों का शुभ लगन नहीं शुरू होगा। ज्योतिषियों की मानें तो इस वर्ष आठ साये ही बचे हैं, वह भी 24 नवंबर से शुरू हो रहे हैं।

विज्ञापन


हर वर्ष जहां लोग तुलसी विवाह के दिन बिना मुहूर्त देखे ही विवाह की तिथि रखते थे वहीं इस बार ऐसा संभव नहीं हो सकेगा।

पं. राघवेंद्र पांडेय ने बताया कि तीन नवंबर को देवउत्थान एकादशी पर तुलसी और भगवान शालग्राम का विवाह तो होगा,  मगर लग्न की शुरुआत नहीं होगी।

हालांकि जिन्हें जरूरी है, वे ज्योतिषियों से उपाय कराके शादी करा सकते हैं। पं. गिरीश मिश्रा ने बताया कि दो अक्तूबर को अस्त हुआ शुक्र तारा 21 नवंबर को उदय हो रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में विवाह के शुभ मुहूर्त 24 नवंबर से शुरू होंगे। इस वर्ष अंतिम विवाह का मुहूर्त 15 दिसंबर को है। इसके बाद सूर्य के धनु राशि में प्रवेश के चलते 14 जनवरी 2015 तक शादियां नहीं हो सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष के हैं मुहूर्त
नवंबर : 24, 25, 26, 27, 30
दिसंबर : 6, 7 और 15

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed