{"_id":"08e474a5619ebfca6cde6666f9b942df","slug":"devotees-worship-the-mother-katyayani","type":"story","status":"publish","title_hn":"भक्तों ने की मां कात्यायनी की पूजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भक्तों ने की मां कात्यायनी की पूजा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 06 Apr 2014 02:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के छठे दिन मंदिरों में नवदुर्गा के कात्यायनी रूप की पूजा हुई। भक्तों ने शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
विज्ञापन
दिल्ली गेट स्थित प्राचीन देवी मंदिर में सुबह से माता के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। रविवार को मंदिरों में सप्तमी की पूजा होगी इसके लिए विशेष तैयारियां हो रही हैं।
भक्तों की सुविधा के लिए बेरिकेडिंग और सुरक्षा व्यवस्था के लिए वालेंटियर्स तैनात किए जाएंगे। महंत परमानंद गिरि ने बताया कि सप्तमी के दिन मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन
घंटाघर स्थित गुफा वाले मंदिर में सुबह माता की पूजा के बाद विशेष आरती और भजन-कीर्तन हुआ। इसके अलावा स्वयंभू शिव मंदिर, संजय नगर स्थित देवी मंदिर, नेहरू नगर शिव मंदिर, डासना के प्राचीन देवी मंदिर में सप्तमी को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं।
विज्ञापन