{"_id":"6a9d7ee3f4de4b5dc909d00d","slug":"devotees-swayed-in-devotion-to-krishna-during-nand-utsav-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-153732-2026-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: नन्द उत्सव में कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: नन्द उत्सव में कृष्ण भक्ति में झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। श्री श्याम कृपा मंडल, दिल्ली ने रविवार को 14वें नन्द उत्सव महोत्सव का आयोजन ऑल इंडिया रेडियो कॉम्प्लेक्स के रंग भवन ऑडिटोरियम में किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्सव में शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप की भक्ति और बृज की सांस्कृतिक परंपरा का आनंद लिया।
मंडल के पदाधिकारी प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि कार्यक्रम में बृज अनुरागी मनीष चौहान, रसिक संत चित्र-विचित्र जी महाराज और बृज रसिका पूनम दीदी ने भजन एवं बधाई उत्सव गायन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में श्री बांके बिहारी मंदिर वृंदावनधाम के अनन्त गोस्वामी और श्री लाड़ली जी मंदिर कटरा नील के गोस्वामी नवीन गोस्वामी भी कार्यक्रम में मौजूद थे। नन्द उत्सव में सांसद योगेन्द्र चांदोलिया, कमलजीत सहरावत, प्रवीण खंडेलवाल, स्वाति मालीवाल, जय प्रकाश, विधायक अरविंदर सिंह लवली समेत कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। ब्यूरो