{"_id":"626ac93eb1e1c86107384924","slug":"destitute-s-body-found-in-delhi-seelampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: सीलमपुर में मिला निराश्रित का शव, शरीर पर मिले चोट के कई निशान, हत्या की जताई जा रही आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: सीलमपुर में मिला निराश्रित का शव, शरीर पर मिले चोट के कई निशान, हत्या की जताई जा रही आशंका
Thu, 28 Apr 2022 10:35 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो नई दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Thu, 28 Apr 2022 10:35 PM IST
सार
दिल्ली में पुलिस को सूचना मिली कि सीलमपुर के चौहान बांगर इलाके में मेन रोड पर एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेजा है। मृतक के शरीर पर चोटों के निशान मिलने पर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में गुरुवार सुबह एक युवक का शव सड़क पर बरामद हुआ। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया। मृतक के चेहरे समेत शरीर के कई हिस्सों में चोट के निशान मिले हैं। शुरुआती जांच के बाद युवक की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह टीम को सूचना मिली कि चौहान बांगर इलाके में मेन रोड पर एक युवक का शव पड़ा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जांच करने पर युवक मृत मिला। इसके बाद क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से असमत इलाके में सड़क पर रहकर ही जीवन यापन करता था। वह लोगों से मांगकर खा लिया करता था। पुलिस उसकी मौत के कारण का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
वहीं पुलिस उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीलमपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन