फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Despite heavy rains Gurugram remained in list of top 10 polluted cities

रिपोर्ट में हुआ खुलासा: मानसून में जमकर बरसा पानी... फिर भी टॉप-10 प्रदूषित शहरों की सूची में रहा गुरुग्राम

Thu, 05 Sep 2024 07:31 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 05 Sep 2024 07:31 PM IST
सार

इसी सूची में गुरुग्राम आठवें नंबर पर है। हरियाणा का ही पानीपत शहर इस सूची में सातवें स्थान पर है।

विज्ञापन
Despite heavy rains Gurugram remained in list of top 10 polluted cities
सड़क पर भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस बार अच्छे मानसून और बरसात ने भले ही मिलेनियम सिटी की हवा को साफ कर दिया हो, मगर प्रदूषण के मामले में गुरुग्राम टॉप-10 प्रदूषित शहरों की सूची से बाहर नहीं निकल पाया। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की ओर से जारी रिपोर्ट बताती है कि इस साल जनवरी से जून के बीच जारी छह माह की रिपोर्ट में गुरुग्राम प्रदूषित शहरों की टॉप-10 सूची में चौथे नंबर पर था। वहीं मानसूनी बारिश के बाद भी इसी सूची में गुरुग्राम आठवें नंबर पर है। हरियाणा का ही पानीपत शहर इस सूची में सातवें स्थान पर है।

विज्ञापन

सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर की ओर से जारी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। जारी रिपोर्ट के अनुसार अगस्त माह के 31 दिनों में 25 दिन जिले की हवा संतोषजनक स्थिति में रही। इन 25 दिनों में जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 31 से 60 के बीच दर्ज किया गया। इसके अलावा तीन दिन जिले की हवा सामान्य रही। इन तीन दिनों में जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 61 से 90 के बीच दर्ज किया गया। वहीं, तीन दिन जिले की हवा अच्छी रही। इन तीन दिनों में जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 0 से 30 के बीच दर्ज किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा के दो शहर टॉप-10 में शामिल
प्रदूषण के मामले राज्य के दो शहर ने टॉप-10 में जगह बनाई है। टॉप-10 में पानीपत ने सातवां और गुरुग्राम ने आठवां स्थान प्राप्त किया है। इससे पहले जनवरी से जून माह में प्रदूषण के मामले में जिले ने टॉप-10 में चौथा स्थान प्राप्त किया था। छह महीने में मात्र 17 दिन ही शहर की हवा संतोषजनक स्थिति में रही थी। जबकि अगस्त माह के 31 दिनों के दौरान मात्र तीन दिन ही शहर की हवा स्वच्छ रही।

विज्ञापन

छह महीने के मुकाबले में हवा हुई साफ
जनवरी से जून तक छह महीने के मुकाबले अगस्त के 31 दिनों में साफ तो हुई, परंतु प्रदूषण की टॉप-10 सूची से जिला बाहर नहीं निकल पाया। बृहस्पतिवार को भी जिले की हवा संतोषजनक स्थिति में रही। बृहस्पतिवार को जिले का वायु गुणवत्ता सूचकांक 70 दर्ज किया गया। इसके अलावा शहर का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed