फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Deputy CM Brajesh Pathak held review meeting of medical officers in Meerut

Meerut: डिप्टी सीएम ने मंडलीय स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, चिकित्सा अधिकारियों को दिए उचित दिशा-निर्देश

Sun, 07 Jul 2024 08:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: श्याम जी. Updated Sun, 07 Jul 2024 08:01 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा में मेरठ मंडल के चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जुलाई में चल रहा संचारी रोग अभियान को धरातल पर लाना है। 

विज्ञापन
Deputy CM Brajesh Pathak held review meeting of medical officers in Meerut
समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रोहटा में मेरठ मंडल के चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जुलाई में चल रहा संचारी रोग अभियान को धरातल पर लाना है। अस्पतालों में सफाई व्यवस्था होनी चाहिए। इमरजेंसी सेवाएं 24 घंटे बरकरार रहनी चाहिए। सभी अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासन ने सभी अस्पतालों को पर्याप्त संसाधन और चिकित्सा सुविधा और दवाइयां उपलब्ध कराई है। इसलिए मरीज के उपचार में किसी तरह की कोई कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में साफ-सफाई और मरीजों के साथ बेहतर व्यवहार करना हमारी प्राथमिकता है। कावड़ यात्रा को लेकर उन्होंने कहा की कावड़ यात्रा को निर्विघ्न संपन्न कराया जाएगा। शिव भक्तों की सेवा में प्रशासन के अलावा स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर दी जाएगी।
विज्ञापन

 
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि गांव में खुले उपस्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों को सुविधा मिलनी चाहिए। यहां पर डॉक्टरों की और कर्मचारियों की उपस्थिति शत प्रतिशत होनी चाहिए।  सभी प्रकार की जांच यहां उपलब्ध हो। जच्चा-बच्चा को हर सुविधा यहां मिले। उप मुख्यमंत्री ने हाथरस कांड में राहुल गांधी के बयान पर किसी तरह की कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह राजनीतिक मुद्दा है। यहां पर स्वस्थ्य सेवाओं की समीक्षा करने आए हैं कोई राजनीतिक बात नहीं कहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीक्षा बैठक के बाद उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया, जिसमें कुछ खामियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके लिए उन्होंने सीएमओ और सीडीओ से यहां पर और सुविधाएं बेहतर करने को कहा। इस दौरान मंडल के सभी छह जिलों के चिकित्सा अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed