{"_id":"5fbcf6e28ebc3e9b7c13c955","slug":"deputy-chief-minister-manish-sisodia-says-no-school-till-vaccine","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले- 'जब तक वैक्सीन नहीं तब तक स्कूल नहीं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया बोले- 'जब तक वैक्सीन नहीं तब तक स्कूल नहीं'
Tue, 24 Nov 2020 05:59 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 24 Nov 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया
- फोटो : एएनआई
दिल्ली में लगातार कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वहीं स्कूल खोलने को लेकर भी लगातार सरकार से सवाल किए जा रहे हैं। इस बीच एक निजी टीवी चैनल को दिए गए साक्षात्कार में दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि जब तक वैक्सीन नहीं तब तक स्कूल नहीं। सिसोदिया ने कहा है कि इस वक्त स्कूल शुरू करना बच्चों को कोरोना की तरफ ले जाने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से हमें सहयोग मिला है और हमने सहयोग किया भी है। इस समय आपस में लड़ने से हम कोरोना से नहीं लड़ सकते।
विज्ञापन
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में अभी स्कूल खुलने लायक परिस्थितियां नहीं है। अभी स्कूल खोलने का मतलब है कि अपने बहुत सारे बच्चों को कोरोना की तरफ ले जाना, वो ना आप चाहेंगे और ना मैं चाहूंगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रधानमंत्री के साथ हुई बैठक में केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से हमें एक टीम के रुप में लड़ना चाहिए। हमने केंद्र से सहयोग मांगा है कि एक हजार आईसीयू बेड और मिल जाएं। प्रदूषण के मुद्दे पर सिसोदिया ने कहा कि पराली की वजह से भी कोरोना के मामलों में उछाल आया है। हमें मिलकर एक टीम के रूप में पराली जैसी समस्याओं से निपटना होगा।
विज्ञापन