मेट्रो के आगे कूदी महिला, मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के साकेत मेट्रो स्टेशन पर बृहस्पतिवार शाम मेट्रो की सुरंग में एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त तस्लीम बानो (38) के रूप में हुई है।
पुलिस को मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर एम्स मोर्चरी भेज दिया है। कुतुब मीनार मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
शुरूआती जांच के बाद पुलिस अधिकारियों का कहना है महिला डिप्रेशन का शिकार थी। इसकी वजह से उसने आत्महत्या की।
जेब में मिले कागज से हुई पहचान
पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम को सूचना मिली कि साकेत मेट्रो से करीब 50 मीटर दूर सुरंग में एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे लेकर उसकी पहचान शुरू की। जेब में मिले कागज से उसकी पहचान स्लीम बानो (38) के रूप में हुई।
मूलरूप से ग्वालियर, मध्य प्रदेश की रहने वाली तस्लीम अपने पति साबिर अली और चार बच्चों के साथ 508, गली नंबर-8, एल ब्लॉक, संगाम विहार में रहती थी।
पति ने बताई ये समस्या
जानकारी के मुताबिक तस्लीम का पति प्राइवेट नौकरी करता है। साबिर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी डिप्रेशन का शिकार थी।
पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस इस बात का भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि सुरक्षा कर्मियों के मौजूदगी के बीच महिला सुरंग में कैसे पहुंची।
बता दें कि दिल्ली मेट्रो के कई स्टेशनों पर लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं लेकिन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा।