फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Departmental stores to open in Gurdwaras to help Sikh riot victims

सिख दंगा पीड़ितों की मदद के लिए गुरुद्वारों में खुलेंगे डिपार्टमेंटल स्टोर

Mon, 09 Dec 2019 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 09 Dec 2019 06:14 AM IST
विज्ञापन
Departmental stores to open in Gurdwaras to help Sikh riot victims
Manjinder Singh Sirsa - फोटो : Social Media

सिख दंगा पीड़ितों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए सभी गुरुद्वारों में 1984 स्टोर नाम से डिपार्टमेंट स्टोर खोलने की योजना तैयार की गई है। पहला स्टोर गुरुद्वारा बंगला साहिब और दूसरा गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में खोला जाएगा। 2020 तक सभी गुरुद्वारों में ये डिपार्टमेंट स्टोर खोलने की योजना है।

विज्ञापन


दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया कि सिख दंगों के शिकार परिवारों के सदस्य सामूहिक रूप से ये स्टोर चलाएंगे। को-ऑपरेटिव की तर्ज पर इनका प्रबंधन किया जाएगा। इन स्टोर से मिलने वाला लाभ भी इन परिवारों के हजारों सदस्यों के सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए खर्च किया जाएगा। 
विज्ञापन


इन डिपार्टमेंटल स्टोरों में घी, चीनी, खाने का तेल, नमक, आटा, दाल, चावल, स्टेशनरी और सीजन के उत्पादों की बिक्री की जाएंगी। इनसे यह भी लाभ होगा कि गुरुद्वारों में आने वाले श्रद्धालुओं को सिख धर्म से जुड़ी धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक वस्तुएं आसपास ही मिल जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन प्रयोग में लाई जाने वाली पगड़ियां, कंघा, कच्छ, किरपाण, सिख धार्मिक किताबें, सीडी, डीवीडी समेत सिख धर्म से जुड़ी साहित्यिक सामग्री भी यहां उपलब्ध रहेंगी। सिरसा ने बताया कि इन स्टोरों से दंगों से पीड़ित परिवारों के लोग अपने घर में बनाए रोजाना उपयोग वाले अचार, मुरब्बा, मसाले, पापड़, नमकीन, मिठाई, बिस्कुट आदि की बिक्री भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed