{"_id":"572891264f1c1b55305ccf63","slug":"department-of-malaria-deaths-take-lessons-from-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले साल मलेरिया से हुई मौतों से सबक ले विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिछले साल मलेरिया से हुई मौतों से सबक ले विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Wed, 04 May 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
चिकित्सक
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने मलेरिया जनजागरूकता मैराथन दौड़ में भाग लिया। आरटीआई मंच द्वारा आयोजित मैराथन को हरी झंड़ी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतिश अग्रवाल ने दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
सीनियर सैंकेडरी स्कूल नगीना से बड़कली चौक तक पुलिस बल मौजूदगी रहा। मुख्य अतिथि खुर्शीद राजाका ने कहा कि मलेरिया रोग जान लेवा है। इसे जागरूकता से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
इसका मच्छर साफ ठहरे पानी में पनपता है। इसे रोकने के लिए बरसात से पहले तैयारियां करनी होंगी। प्राचार्य हाजी सद्दीक ने कहा कि बीते साल मेवात में मलेरिया रोग से हुई मौतों से हमें सबक लेना होगा।
विज्ञापन
ऐसे हालात दोबारा जिले में न पैदा हो इसलिए पहले से ही सचेत रहें। मैराथन दौड़ में प्रथम रहे सीनियर सैंकेडरी स्कूल के इंजमामुलहक व दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले समीम खान और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले मेवात मॉडल स्कूल के आसिफ अली को सम्मानित किया गया।
इस दौरान कई स्कूलों के विद्यार्थियों को डॉ. अरसद ने मलेरिया फैलने तथा लक्षणों की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर अल-फलाह मॉडल स्कूल के प्रबंधक कारी सिराजुद्दीन भादस, एसआई रामपाल, हवलदार राकेश, आसिफ रिहान, फजल, पीटीआई सुशील दत्त, प्राचार्या सीमा व आरटीआई मंच मैराथन के पदाधिकारी मौजूद रहे।