विभाग से मांगी शूटर अनीसा की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद।
इसके अलावा फरीदाबाद में नियुक्त शूटर मीना के बारे में जानकारी मांगी गई है। जिला खेल अधिकारी रमेश जांगड़ा ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही अनीसा सैय्यद का ट्रांसफर सोनीपत कर दिया गया था, जबकि मीना को फरीदाबाद में शूटिंग कोच का पद दिया गया है।
लेकिन अनीसा ने अभी तक सोनीपत में पदभार ग्रहण नहीं किया है। जबकि मीना भी फरीदाबाद में अभी तक हाजिर नहीं हुई।
इसी कारण मुख्यालय की ओर से दोनों जिलों से जानकारी मांगी गई थीं। जिस पर ही अनीसा के लिए नोटिस सोनीपत से भेजा गया है। जबकि शूटर मीना की जानकारी जिला खेल विभाग की ओर से मुख्यालय को भेज दी गई है।
इस बारे
में अनीसा के पति मुबारक ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया है।
उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए किया जा रहा है, ताकि अनीसा के खेल पर प्रभाव
पड़े।
उनका कहना है कि अनीसा एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनका
रोज सुबह-शाम हाजिरी लगाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में विभाग द्वारा ऐसा
व्यवहार करना ठीक नहीं है।
ज्ञात हो कि बता दें कि अनीसा 10मीटर व 25मीटर
स्पोर्ट्र्स पिस्टल में देश का प्रतिनिधित्व करती हैं। जबकि मीना प्रोन
राइफल में हिस्सा लेती हैं।
फिलहाल मीना पुणे के कैंप में गई हुई हैं और
अनीसा ओलंपिक कोटा के लिए भारतीय शूटिंग कैंप में तैयारियों में व्यस्त
हैं