फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Denture plate stuck in esophagus removed using laser technology in hospital

Delhi NCR News: अस्पताल में लेजर तकनीक से निकाली गई अन्न नली में फंसी नकली दांतों की प्लेट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 07:08 PM IST
विज्ञापन
-अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मरीज सांस लेने में गंभीर परेशानी और गले में तेज दर्द की शिकायत के साथ पहुंचा था
विज्ञापन

-फूडपाइप में फंसी डेंचर को लेजर से निकाला, बड़ी सर्जरी से बची मरीज की जान



अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल के चिकित्सकों ने अन्न नली में फंसी नकली दांतों की प्लेट को अत्याधुनिक एंडोस्कोपी और लेजर तकनीक की सहायता से सफलतापूर्वक निकाला है। इस प्रक्रिया से मरीज को बड़ी शल्य चिकित्सा से बचा लिया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 45 साल के मरीज को सांस लेने में गंभीर परेशानी और गले में तेज दर्द की शिकायत के साथ पहुंचा था। जांच में पता चला कि उसने गलती से अपनी नकली दांतों की प्लेट निगल ली थी, जो अन्न नली और श्वासनली के संगम के पास क्रिकोफैरिंक्स नामक हिस्से में फंस गई थी। इसके कारण उसे निगलने में कठिनाई और सीने में तेज दर्द हो रहा था। पीड़ित सब्जी विक्रेता है और रामपुर मुरादाबाद के रहने वाले हैं।



जांच में यह भी सामने आया कि प्लेट में लगे धातु के क्लैस्प अन्न नली की भीतरी परत को नुकसान पहुंचा सकते थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो सकती थी। मामले की गंभीरता पर इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर गैस्ट्रोएंटरोलॉजी एवं पैंक्रियाटोबिलियरी विज्ञान के अध्यक्ष अनिल अरोड़ा ने कहा कि यह विदेशी वस्तुओं से जुड़े सबसे कठिन मामलों में से एक था और पारंपरिक तरीकों से इसे निकालना जोखिम भरा था।
विज्ञापन



जब सामान्य उपकरणों से प्लेट निकालने के प्रयास सफल नहीं हुए, तब चिकित्सकों की टीम ने लेजर तकनीक का सहारा लिया। एंडोस्कोपिक मार्गदर्शन में प्लेट को अन्न नली के भीतर ही सावधानीपूर्वक छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा गया। इसके बाद एक सुरक्षात्मक ओवरट्यूब डालकर उन टुकड़ों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाला गया, जिससे आसपास के ऊतकों को कोई क्षति न पहुंचे। प्रक्रिया के बारे में श्रीहरी अनिखिंडी ने बताया कि इस विधि से बिना बड़ी शल्य चिकित्सा के इस जटिल वस्तु को निकालना संभव हो सका, जबकि शल्य चिकित्सा में अधिक जोखिम और जटिलताएं होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed