फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dent in the Prime Minister's security, suspected girl enters in pm route

पीएम की सुरक्षा में किसने लगाई सेंध?

Wed, 07 May 2014 03:27 PM IST
Updated Wed, 07 May 2014 03:27 PM IST
विज्ञापन
Dent in the Prime Minister's security, suspected girl enters in pm route

दिल्ली में मंगलवार को अचानक खलबली मच गई, जब प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सुरक्षा में सेंध लग गई।

विज्ञापन


दरअसल, रिट्ज कार में सवार युवती सोमवार को प्रधानमंत्री के रूट में घुस गई थी। रूट की सुरक्षा में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने युवती को रोका तो उसने उसे थप्पड़ जड़ दिए। अचानक एक युवती से ऐसे पिटने के बाद पुलिसकर्मी हक्का-बक्का रह गया।

उधर, युवती रूट से गुजर कर फरार भी हो गई। इस घटना से नई दिल्ली जिला पुलिस के अधिकारी स्तब्ध हैं।

दनादन लगाई कई थप्पड़

Dent in the Prime Minister's security, suspected girl enters in pm route

पुलिस अधिकारियों के अनुसार सोमवार सुबह प्रधानमंत्री का रूट लगा हुआ था। प्रधानमंत्री एकता स्थल गए थे। खान मार्केट चौक पर ट्रैफिक पुलिस के जवान फारूक की ड्यूटी थी।

वह सिग्नल को बंद कर मैनुअली चला रहा था। मंगलवार सुबह करीब आठ बजे एक युवती खान मार्केट चौक पर पहुंची।

फारूक ने उसे रूट की तरफ जाने से रोका तो युवती की उससे कहासुनी हो गई। उसने पुलिसकर्मी को दनादन कई थप्पड़ जड़ दिए। इस घटना से वह हक्का-बक्का रह गया। इस बीच युवती रूट को क्रॉस कर फरार हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बेहद संदिग्‍ध है मामला

Dent in the Prime Minister's security, suspected girl enters in pm route

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सिपाही फारूक की शिकायत पर युवती के खिलाफ आईपीसी की धारा 186, 353 (सरकारी काम में बाधा डालना) और 332 (साधारण चोट पहुंचाने) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

सिपाही फारूक ने युवती की रिट्ज कार का रजिस्ट्रेशन नंबर नोट किया था। रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर तुगलक रोड थाना पुलिस ने युवती केआईपी एक्सटेंशन स्थित घर में दबिश दी।

वहां पहुंचकर पुलिस को पता लगा कि युवती करीब पांच वर्ष पहले इस घर को बेचकर जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed