फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dense fog in Delhi orange alert issued for wednesday Know what is the weather forecast for the new year

Weather Update : दिल्ली-एनसीआर में आज भी छाया है घना कोहरा, कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम, ऑरेंज अलर्ट जारी

Wed, 27 Dec 2023 06:09 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 27 Dec 2023 06:09 AM IST
सार

Mausam Ki Jankari: बुधवार को हवा की दिशा में बदलाव का अनुमान है। संभावना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Dense fog in Delhi orange alert issued for wednesday Know what is the weather forecast for the new year
दिल्ली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। कई इलाकों में दृश्यता बेहद कम है। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के साथ ही शीत लहर भी जारी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

कल भी मौसमी बदलाव के कारण दिल्ली में मंगलवार को भी घना कोहरा छाया रहा। आईजीआई एयरपोर्ट समेत दिल्ली के दूसरे कई इलाकों में सुबह तीन घंटे दृश्यता शून्य रही। प्रादेशिक मौसम विभाग केंद्र के मुताबिक, मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम है। 

बुधवार को हवा की दिशा में बदलाव का अनुमान है। संभावना है कि उत्तर-पश्चिमी दिशा से बर्फीली हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

विभाग के मुताबिक, दिन में आसमान साफ रहेगा। सुबह कई स्थानों पर बहुत घना कोहरा रह सकता है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। विभाग के मुताबिक, ठंडी हवा के कारण दिन का तापमान गिरेगा। 

एक जनवरी तक दिल्ली में सुबह कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को मुंगेशपुर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह अन्य इलाकों से सबसे ठंडा रहा। लोदी रोड 7 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे नंबर पर रहा।

हवाई और रेल आवाजाही प्रभावित, सड़कों पर भी यातायात धीमा
घने कोहरे ने मंगलवार को भी राजधानी में हवाई और रेल आवाजाही को बुरी तरह प्रभावित किया। सड़कों पर भी यातायात धीमा रहा। कई जगह सुबह जाम भी लगा। एयरपोर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति अगले 24 घंटे बनी रहेगी। कोहरे का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मंगलवार सुबह 9.30 बजे तक दृश्यता 200 से कम दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 30 दिसंबर से नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बारिश की संभावना व्यक्त की है। ऐसे में मौसम खराब होने के कारण लगातार राजधानी दिल्ली सहित कई राज्यों में कोहरे का असर देखने को मिलता रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed