फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Denied participation by Zone nine districts of the drinking water scheme

जोन के नौ जिलों ने नकारी सहभागिता पेयजल योजना

Sun, 02 Nov 2014 11:20 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 02 Nov 2014 11:20 PM IST
विज्ञापन
Denied participation by Zone nine districts of the drinking water scheme

ग्रामीणों की सहभागिता से गांवों में लागू होने वाली पेयजल योजना को गाजियाबाद जोन के नौ जिलों में एक भी आवेदक नहीं मिला।

विज्ञापन


नौ जिलों के ग्रामीणों ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। जल निगम के जरिए लागू की जाने वाली इस योजना में आवेदनों के लिए अब जिला प्रशासन और ब्लाक स्तर के अधिकारियों की मदद ली जाएगी।

योजना के तहत केंद्र सरकार की मदद से गांवों में पाइप लाइन के जरिए घरों तक पानी पहुंचाना है। सहभागिता पेयजल योजना में गांव के एसएस-एसटी वर्ग के परिवारों को 250 रुपये और सामान्य वर्ग के परिवारों को करीब 500 रुपये ग्राम प्रधान के पास जमा कराने हैं।
विज्ञापन


पैसा जमा हो जाने पर ग्राम प्रधान की ओर से जल निगम में प्रस्ताव जाएगा और इस प्रस्ताव पर जल निगम पेयजल योजना की डीपीआर तैयार कर शासन के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र सरकार के फंड से गांवों में पेयजल योजना लागू की जानी है। करीब तीन महीने से लागू हुई इस योजना में अभी तक बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत, शामली, सहारनपुर, मेरठ समेत नौ जिलों से एक भी आवेदन नहीं मिला है।

जल निगम के चीफ इंजीनियर वाईके जैन ने बताया कि जिला प्रशासन की मदद से योजना का प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। इसमें ब्लाक स्तर से भी सहयोग लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed