फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue symptoms change without fever and headache patients platelets down

डेंगू ने बदला अपना रूप, बुखार और सिरदर्द के बिना हो रही बीमारी, ऐसे लक्षण दिखे तो नहीं करें इग्नोर

Wed, 24 Oct 2018 06:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 24 Oct 2018 06:10 AM IST
विज्ञापन
Dengue symptoms change without fever and headache patients platelets down

दिल्ली के इतिहास में पहली बार डेंगू का नया रूप देखने को मिल रहा है। एम्स से लेकर निजी अस्पतालों तक में इन दिनों ऐसे मरीज डेंगू ग्रस्त मिल रहे हैं, जिन्हें न तो सिरदर्द हुआ और न ही बुखार आया, लेकिन कमजोरी और प्लेटलेट्स कम होने के कारण इन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। एम्स के ही डॉक्टरों का कहना है कि उनके यहां भी इस तरह के मरीज आए हैं, जिसके बाद एक अध्ययन में ये साबित हो चुका है कि डेंगू यानि एडीज मच्छर के वायरस और स्ट्रेन में बदलाव देखने को मिल रहे हैं। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि ये बदलाव जानलेवा नहीं है, लेकिन चिंताजनक जरूर हैं।

विज्ञापन


अभी तक डेंगू से पहले इंसान को बुखार की परेशानी होती है। कहा ये भी जाता है कि डेंगू के मरीज को 100 डिग्री तापमान बना रहता है। पैरासिटामॉल और ग्लूकोज के जरिए मरीज का उपचार भी किया जाता है। मगर एम्स में कुछ असाधारण केस ऐसे भी आए हैं, जिसमें डेंगू का शिकार हुए व्यक्ति को बुखार नहीं आया। कुछ समय पहले ऐसा ही एक मामला 50 वर्षीय मरीज के रूप में देखने को मिला था, जिसे किसी तरह का बुखार नहीं आया, बावजूद इसके उन्हें डेंगू ग्रस्त पाया गया। एम्स का ये अध्ययन 'जर्नल ऑफ द एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया' में भी प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन


वहीं, सफदरजंग अस्पताल के डॉ. जुगल किशोर बताते हैं कि इन दिनों कुछ इसी तरह के मरीज उनके यहां भी देखने को मिल रहे हैं। इन मरीजों में समय पर डेंगू की पहचान होना मुश्किल है। थकान और कमजोरी के चलते जब मरीज अस्पताल पहुंचता है, तब ब्लड टेस्ट कराने पर उसमें बीमारी की पुष्टि हो रही है। वहीं, मैक्स अस्पताल के डॉ. विवेक कुमार का कहना है कि मरीजों में अगर ल्यूकोपीनिया यानि व्हाइट सेल्स और प्लेटलेट्स में कमी देखी जाए तो बुखार न होने पर भी मरीज की डेंगू जांच की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर किसी इंसान को बगैर ठोस कारण रक्तचाप में गिरावट या कमजोरी महसूस हो रही हो तो वह तत्काल अपना ब्लड टेस्ट कराए। साथ ही डॉक्टर से परामर्श भी लें। दरअसल, दिल्ली में डेंगू बहुत तेजी से फैल रहा है। पिछले एक माह के भीतर साल के सबसे ज्यादा मरीज अस्पतालों में मिले हैं। निगम आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में इस समय डेंगू ग्रस्त मरीजों की संख्या करीब दो हजार के पार हो चुकी है, जबकि एक बच्ची की मौत भी बीते दिनों इसके कारण हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed