फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue sting spreads in Delhi

Delhi: डेंगू के डंक ने पसारे पैर, इस महीने सबसे ज्यादा सामने आए केस, जुलाई में और बढ़ सकते हैं मामले

Tue, 27 Jun 2023 03:26 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 27 Jun 2023 03:26 AM IST
सार

मच्छरों के काटने से हर साल हजारों लोग बीमार होते हैं। पिछले साल 4469 लोग डेंगू, 263 लोग मलेरिया और 48 लोग चिकनगुनिया की चपेट में आए। डेंगू की चपेट में आकर नौ लोगों की जान चली गई।

विज्ञापन
Dengue sting spreads in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

दिल्ली में डेंगू फिर से पैर पसारने लगा है। इस साल केस बढ़कर 105 हो गए हैं। इस महीने सबसे ज्यादा 23 मामले अब तक सामने आए हैं, जबकि महीना खत्म होने में अभी कुछ दिन बाकी है। एमसीडी ने सोमवार को डेंगू, मलेरिया की साप्ताहिक रिपोर्ट पेश की। इसमें शनिवार तक के आंकड़े शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन


मच्छरों के काटने से हर साल हजारों लोग बीमार होते हैं। पिछले साल 4469 लोग डेंगू, 263 लोग मलेरिया और 48 लोग चिकनगुनिया की चपेट में आए। डेंगू की चपेट में आकर नौ लोगों की जान चली गई। इसके पहले 2021 में रिकॉर्डतोड़ लोग मच्छर काटने से बीमार हुए। 9613 लोगों को डेंगू, 167 लोगों को मलेरिया और 89 लोगों को चिकनगुनिया हुआ और 23 लोगों ने डेंगू से जान गंवाई थी।

विज्ञापन

 

मच्छरों से बचाव ही उपाय

एमसीडी के जन स्वास्थ्य विभाग के एमएचओ-1 ललन राम वर्मा ने बताया कि मच्छरजनित बीमारियों की विशिष्ट दवा या टीका अब तक नहीं बना है, इसलिए मच्छरों से बचाव ही इसका सबसे बड़ा उपाय है। उन्होंने अपील की कि छतों पर कबाड़ इत्यादि न जमा करें, ऐसे सामान जिसमें बरसाती पानी जमा होता हो, उसे साफ कर दें। घर के आसपास कहीं पानी जमा हो रहा हो तो उसे सफाई कर्मियों की सहायता से साफ करा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed