{"_id":"57d2a1d14f1c1b967931796b","slug":"dengue-panic-in-people-the-number-of-malaria-patients-across-four-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू से लोगों में दहशत, मलेरिया के मरीजों की संख्या चार हजार के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू से लोगों में दहशत, मलेरिया के मरीजों की संख्या चार हजार के पार
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के साथ लगते क्षेत्र के गावों में निरंतर फैल रहे बुखार ने लोगों की कमर तोड़ दी। लेकिन शहर में डेंगू का एक संभावित केस मिलने से लोगों में हडकंप मच गया है।
विज्ञापन
डेंगू की दस्तक से शहर के लोग पूरी सावधानी बरतने लगे हैं। निरंतर बुखार के बढ़ने से सरकारी एवं प्राइवेट सभी अस्पतालों में मरीजों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
इस समय क्षेत्र के गांवों व शहरों में वायरल, मलेरिया, चिकनगुनियां , दिमागी बुखार बड़ी तेजी से फैल रहा है। बुखार होती है मरीज की हालत बहुत ज्यादा खराब हो जाती है।
विज्ञापन
बदन पूरी तरह से दर्द करने लगता है। हड्डियों के जोड़ दर्द करने लगते हैं, शरीर में खुजली तक हो जाती है। सिविल अस्पताल में प्रतिदिन 400 से ज्यादा मरीज अपना उपचार करवाने आ रहे हैं।
मेवात में काम कर रही 56 टीमें
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस बुखार से निपटने के लिए विभाग की टीमें गांव-गांव जा रही हैं। लोगों की बीमारी की जांच कर उनका उपचार किया जा रहा है।
मेवात जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाई गई 56 टीमों में 43 एमपीएचडबल्यू, आठ हैल्थ इंसपैक्टर, छह लैब टैकनीशियन इनके अलावा सिविल अस्पताल व प्राथमिक अस्पताल के प्रवर चिकित्सा अधिकारी व मैड़ीकल आफिसर भी अपनी-अपनी टीम लेकर गावों में जा रहे हैं।
मांडीखेड़ा व नल्हड़ अस्पताल में डेंगू की जांच किट
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अल-आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा व शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कालेज नल्हड़ में डेंगू बुखार की जांच के लिए किट उपलब्ध करवाई हुई हैं।
जांच के बाद यदि मरीज की प्लेटरेटस काफी कम होती हैं तो उनको उपचार के लिए गुड़गांव या फिर दिल्ली के अस्पतालों के लिए रैफर कर दिया जाता है। अन्यथा उपचार यहीं किया जाता है।
मलेरिया के रोगियों की संख्या हुई 4327 के पार- मेवात क्षेत्र में मलेरिया बुखार से पीड़ितों की संख्या में निरंतर इजाफा हो रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार मेवात में लोगों के रक्त की जांच करने पर 4327 मरीज मलेरिया के सामने आए हैं। प्राइवेट अस्पतालों के डाक्टरों द्वारा घोषित किए जाने वाले मलेरिया के आंकड़ों को इनमें शामिल नहीं किया गया है।