{"_id":"5738cafe4f1c1b6c17ac74c7","slug":"dengue-larvae-found-in-government-offices-19-of-shredded-invoices","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों में मिला डेंगू का लार्वा, 19 का कटा चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों में मिला डेंगू का लार्वा, 19 का कटा चालान
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 16 May 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के क्षेत्र में डेंगू का लार्वा बड़ी तेजी के साथ पैदा हो रहा है। आम लोगों के घरों में ही नहीं, बल्कि सरकारी कार्यालयों और अन्य परिसरों में भी लार्वा मिलने का मामला सामने आया है। इस मामले में नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाते हुए कई विभागों का चालान काटा है।
विज्ञापन
इसके अलावा कुछ विभागों को नोटिस भी दिए हैं। नगर निगम ने मुकदमा दर्ज कराने की भी कार्रवाई शुरू की। अतिरिक्त आयुक्त डॉ. मीता सिंह के अनुसार, प्रभावशाली व्यक्तियों और बड़े संस्थानों के 19 चालान किए गए हैं और 41 को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
भारतीय वायुपत्तन प्राधिकरण, दिल्ली जल बोर्ड, पीडब्ल्यूडी, डीडीए, आईजीएल, एसपीजी जैसी सरकारी एजेंसियों और दिल्ली मेट्रो के निर्माणाधीन स्थलों, जीके-2, चिराग दिल्ली, पार्श्वनाथ निर्माण स्थल और प्रिंसिपल एआरएसडी कॉलेज, प्रिंसिपल सीआरपीएफ, कैंप, प्रिंसिपल मोतीलाल नेहरू कॉलेज समेत कई संस्थानों को चालान और नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बड़े संगठनों और कार्यालयों में मच्छरों के प्रजनन पाए जाने पर ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। निगमायुक्त पुनीत गोयल के अनुसार, इस वर्ष अभी तक 5284 घरों में प्रजनन पाया गया और 4861 मामलों में कानूनी नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा 200 मामलों में मुकदमा भी दर्ज किया गया। इस वर्ष अभी तक डेंगू का एक मामला सामने आया है।