{"_id":"92c8f01bcae9a1deaddd5defe1a5292e","slug":"dengue-is-not-subsided-despite-the-cold-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के बावजूद नहीं थम रहा डेंगू, 89 मामलों की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के बावजूद नहीं थम रहा डेंगू, 89 मामलों की पुष्टि
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Mon, 16 Nov 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठंड के बावजूद डेंगू का डंक कम होने का नाम नहीं ले रहा। स्वास्थ्य विभाग के पास अब भी डेंगू के कंफर्म और संभावित मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। बीते एक पखवाड़े में 89 मामलों की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
इसी के साथ जिले में डेंगु के मरीजों की संख्या 422 हो गई है। जबकि संदिग्ध मरीजों की संख्या 1200 पहुंच गई है। वर्ष 2010 के बाद अब तक की यह सबसे अधिक संख्या है।
विज्ञापन
इस बार दिल्ली स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे मामले की रिपोर्ट एक साथ दे दी गई। बीते सप्ताह दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने 27 मामले की पुष्टि रिपोर्ट भेजी। अधिकांश मामले अब भी शहर के पॉश इलाके से आए हैं।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि बीते एक पखवाड़े में डेंगू मरीजों की संख्या में कमी आई है। सिविल अस्पताल में बनाए गए फीवर ओपीडी में मरीजों की संख्या बहुत घटी है।
कंफर्म मरीजों की संख्या बढ़ी है। दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंडक से मच्छरों के अनुकूल तापमान माना जाता है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि दिवाली के पटाखों से मच्छर अब खत्म हो गए हैं।
डॉ. वीके थापर, जिला मलेरिया अधिकारी के मुताबिक पुरानी रिपोर्ट के आधार पर अब डेंगू की पुष्टि हुई है। अब केस कम हो गए हैं।
1004 ब्लड सैंपल लिए गए थे, जिसमें से अभी तक केवल 89 मरीजों में पुष्टि हुई है। जांच के आधार पर अब भी सैंपल लेने की हिदायत दी हुई है।