फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue in Delhi Highest number of cases in Delhi in four years this year 158 people are in the grip so far

Dengue in Delhi: दिल्ली में चार साल में इस साल सर्वाधिक मामले, अबतक 158 लोग चपेट में

Mon, 18 Jul 2022 10:02 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 18 Jul 2022 10:02 PM IST
सार

एमसीडी द्वारा सोमवार को जारी की गई मच्छरजनित बीमारियों की साप्ताहिक रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली में इस साल अभी तक मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले स्थिर हैं, जबकि डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
Dengue in Delhi Highest number of cases in Delhi in four years this year 158 people are in the grip so far
डेंगू मच्छर

विस्तार

डेंगू के सात नए मामले आए हैं। इस साल 158 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। मलेरिया के कुल 29 मामले हैं, बीते हफ्ते इसमें केवल एक मामला जुड़ा है। वहीं चिकनगुनिया के आठ मामले आए हैं, चिकनगुनिया का कोई नया मामला बीते हफ्ते में रिकार्ड में नहीं जुड़ा है।

विज्ञापन


एमसीडी द्वारा सोमवार को जारी की गई मच्छरजनित बीमारियों की साप्ताहिक रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली में इस साल अभी तक मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले स्थिर हैं, जबकि डेंगू के मामलों में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले तीन हफ्तों में डेंगू की चपेट में 27 लोग आए हैं। 27 जून से चार जुलाई के बीच 10, पांच से 11 जुलाई के बीच 10 और 12 से 18 जुलाई के बीच सात नए लोग डेंगू की चपेट में आए हैं।

विज्ञापन

पिछले साल से चार गुना मामले दर्ज

एमसीडी की रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली में 2018 में डेंगू के 43, 2019 में 32, 2020 में 28 और 2021 में 40 मामले आए थे, इस साल 158 मामले दर्ज किए गए हैं। यदि साल भर में डेगू के मामलों की बात करें तो पिछले साल रिकार्ड 9,613 मामले आए थे, 2020 में 1,072, 2019 में 2,036, 2018 में 2,798 और 2017 में 4,726 मामले दर्ज किए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मच्छरों के खिलाफ जागरूक अभियान तेज

एमसीडी के मलेरिया विभाग ने इस साल जन जागरूकता अभियान पिछले साल की तुलना में तेज किया है। रिपोर्ट से पता चलता है कि पिछले साल डीबीसी कर्मियों ने 1,20,89,220 घरों का दौरा कर मच्छर रोधी दवा का छिड़काव किया था। इस साल 1,68,34,604 घरों का दौरा कर दवा का छिड़काव किया गया है। इनमें से 49,109 घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया, जिनमें से 46,858 घरों का एमसीडी द्वारा चालान किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed