फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Dengue in Delhi five times dengue cases have been found so far this year

दिल्ली में डराने लगा डेंगू: पिछले साल से पांच गुना ज्यादा आए मामले, इस हफ्ते ही आ चुके हैं इतने केस

Mon, 02 May 2022 08:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 02 May 2022 08:55 PM IST
सार

दिल्ली में इस साल डेंगू के मामले बढ़कर 81हो गए हैं। इस हफ्ते भी डेंगू के नए केस मिले हैं। दिल्ली नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 2021 में 30 अप्रैल तक डेंगू के केवल 17 मामले दर्ज किए गए थे।
 

विज्ञापन
Dengue in Delhi five times dengue cases have been found so far this year
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली में पिछले साल की तुलना में इस साल अभी तक पांच गुना ज्यादा डेंगू के मामले आए हैं। इस साल डेंगू के कुल मामले बढ़कर 81 पहुंच गए हैं। वहीं इस हफ्ते ही पांच नए केस आए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 2021 में 30 अप्रैल तक डेंगू के केवल 17 मामले दर्ज किए गए थे। इसी प्रकार 2020 में 13, 2019 में आठ, 2018 में 12 और 2017 में कुल 18 मामले दर्ज किए गए थे। लेकिन इस साल डेंगू के मामले अभी से तेजी से बढ़ रहे हैं।

विज्ञापन

जानें पिछले वर्षों में कितने मिले थे मामले
पिछले साल के आखिरी तक दिल्ली में डेंगू के रिकॉर्ड मामले आए थे, मच्छरों के कारण राजधानी में स्थिति भयावह हो गई थी। जिसमें डेंगू के 9613 केस दर्ज किए गए और 23 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। डेंगू के कारण इतनी भयावह स्थिति उसके पहले के कई सालों में देखने को नहीं मिली थी। साल 2020 में 1072 लोग डेंगू की चपेट में आए थे और इस साल केवल एक व्यक्ति की डेंगू से मौत हुई थी, वर्ष 2019 में 2036 लोग डेंगू की चपेट में आए थे और दो लोगों की डेंगू से मौत हो गई थी।

वहीं साल 2018 में 2798 लोग डेंगू की चपेट में आए थे और चार लोगों की डेंगू से मौत हो गई थी, जबकि 2017 में 4726 लोग डेंगू की चपेट में आए थे और इस साल 10 लोगों को डेंगू के कारण अपनी जान गंवा दी थी। इस साल अभी से डेंगू के मामले जिस तेज गति से बढ़ रहे हैं, उसे देखते हुए दिल्ली वासियों को मच्छरों के प्रति ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed