डेंगू पर रामदेव का हमला, बाबा से सुनिए बचने का उपाय
दिल्ली एनसीआर और देशभर में लगातार बढ़ रहे डेंगू के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बाद अब योग गुरू स्वामी रामदेव मैदान में आ रहे हैं।
दरअसल दिल्ली में डेंगू के मरीजों और इससे प्रभावित मौतों की संख्या तेजी बढ़ रही है। दिल्ली में अबतक डेंगू से 19 लोगों की मौत हो चुकी है।
ऐसे में बाबा रामदेव आज मीडिया के माध्यम से लोगों को डेंगू से बचाव, सावधानी और उपचार के तरीके बताएंगे। जिससे डेंगू के प्रकोप से राहत मिल सकेगी।
बताएंगे बचाव और उपचार के नुस्खे
योग गुरू स्वामी रामदेव आज शाम चार बजे डिप्टी स्पीकर हॉल, कॉन्सिटिट्यूशन क्लब रफी मार्ग से प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसमें वे पत्रकारों को डेंगू से जुड़े सवालों का जवाब देंगे।
बता दें डेंगू के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर हाईकोर्ट ने भी केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने पूछा है कि सरकार ने डेंगू से बचाव के लिए अबतक क्या कार्रवाई की है।
चौंकाने वाली बात यह है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ये हालात तब हैं जबकि दिल्ली सरकार लगातार अस्पतालों का औचक निरीक्षण और डेंगू से निपटने में लगी हुई है। जबकि डेंगू को लेकर कार्रवाई और पहले से बरती गई लापरवाही के चलते सरकार की आलोचना भी शुरू हो चुकी है।