फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Demonstration by Bharatiya Kisan Union Tomar at the power station in Mussoorie

आंदोलन की चेतावनी: मसूरी में भारतीय किसान यूनियन तोमर का बिजलीघर पर प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ सौंपा ज्ञापन

Thu, 19 Jun 2025 06:51 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Thu, 19 Jun 2025 06:51 PM IST
सार

मसूरी के डासना में भारतीय किसान यूनियन तोमर ने बिजली विभाग के निजीकरण और भ्रष्टाचार के विरोध में 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। मांगों में स्मार्ट मीटर हटाने, बकाया बिल पर राहत, जर्जर तार बदलने और भ्रष्ट लाइनमैन को हटाना शामिल है।

विज्ञापन
Demonstration by Bharatiya Kisan Union Tomar at the power station in Mussoorie
भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (तोमर गुट) ने गुरुवार को डासना के एचआरएम बिजलीघर पर बिजली विभाग के निजीकरण और भ्रष्टाचार के विरोध में उपखंड अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 16 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन होगा।

विज्ञापन




मुख्य मांगों में बिजली विभाग के निजीकरण का बहिष्कार, स्मार्ट मीटर हटाना, 50 हजार तक के बकायेदारों को बिल जमा करने के लिए समय देना और लाइनमैन द्वारा अवैध वसूली पर रोक शामिल हैं। यूनियन ने आरोप लगाया कि लाइनमैन 200 से 1000 रुपये तक की वसूली करते हैं और शिकायत पर भी कार्रवाई नहीं होती। अन्य मांगों में पुरानी कॉलोनियों से एबीसी वायरिंग हटाना, जर्जर तार बदलना, एचटी लूपिंग ठीक करना और बिना कनेक्शन वाले घरों में तुरंत कनेक्शन देना शामिल है। 
विज्ञापन


यूनियन ने 13 रुपये प्रति यूनिट की नई दर को वापस लेने, अवर अभियंता मनोज कुमार की संपत्ति की जांच और लाइनमैन कुलदीप को हटाने की मांग की। साथ ही विभाग की लापरवाही से होने वाली जनहानि की जिम्मेदारी तय करने की बात कही। उपखंड अधिकारी प्रकाश सिंह ने बताया कि ज्ञापन उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है और नियमानुसार कार्रवाई होगी। बिना कनेक्शन वाले लोग आवेदन कर सकते हैं। ज्ञापन पर गुलशन खान, फुरकान अली, सोनू यादव, रहीसुद्दीन समेत कई लोगों ने हस्ताक्षर किए। मसूरी थाने का पुलिस बल सुरक्षा के लिए मौजूद रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed